IPL 2022- अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल में डेब्यू ना हो पाने को लेकर सचिन तेंदुलकर का दिल छू लेने वाया बयान 1

इंडियन प्रीमियर लीग के इस मौजूदा सीजन में भारत के कई युवा खिलाड़ियों को मंच मिला। जिसमें कुछ खिलाड़ियों को इस मंच पर अपना जलवा दिखाने का मौका मिला, तो कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी रहे, जो पूरे सीजन केवल डगआउट की शोभा बढ़ाते ही नजर आए। जिसमें एक नाम द ग्रेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर रहे।

अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन नहीं मिला डेब्यू का मौका

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल के पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस के खेमे में बैठने का मौका मिल रहा है। इस बार के सीजन में मुंबई इंडियंस के लचर प्रदर्शन के बीच अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका मिलता हुआ नजर आ रहा था।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल में डेब्यू ना हो पाने को लेकर सचिन तेंदुलकर का दिल छू लेने वाया बयान 2

मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले 28 मैच से अपने डेब्यू का इंतजार किया, लेकिन ये इंतजार फिलहाल इंतजार बनकर ही रह गया है। अर्जुन तेंदुलकर को जगह ना मिलने पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही है।

मुंबई इंडियंस की टीम चयन में नहीं करता कोई हस्तक्षेप

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में अर्जुन तेंदुलकर के चयन के सवाल पर लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने दो-टूक ये कह दिया कि वो किसी तरह से भी मुंबई इंडियंस की टीम के चयन में अपना हस्तक्षेप नहीं करते। वो टीम चयन के वक्त इससे दूर हो जाते हैं।

IPL 2022- अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल में डेब्यू ना हो पाने को लेकर सचिन तेंदुलकर का दिल छू लेने वाया बयान 3

Advertisment
Advertisment

सचिन तेंदुलकर का सैचइनसाइड पर एक इंटरव्यू हुआ। जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या वो अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में खेलते हुए देखना पसंद करते। तो इस पर मास्टर-ब्लास्टर ने कहा कि “यह अलग सवाल है। मैं क्या सोच रहा हूं या मैं क्या महसूस कर रहा हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है। सत्र खत्म हो चुका है (मुंबई इंडियन्स के लिए)।”

अर्जुन से मैंने हमेशा कही चुनौतीपूर्ण डगर की बात

सचिन ने आगे कहा कि “और अर्जुन के साथ हमेशा मेरी यही बात होती है कि डगर चुनौतीपूर्ण होगी, यह मुश्किल होगी। तुमने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि तुम्हें क्रिकेट से प्यार है, ऐसा करना जारी रखो, कड़ी मेहनत जारी रखो और नतीजे मिलेंगे।”

IPL 2022- अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल में डेब्यू ना हो पाने को लेकर सचिन तेंदुलकर का दिल छू लेने वाया बयान 4

मुंबई इंडियंस की टीम के चयन में अपनी भूमिका को लेकर सचिन ने कहा कि, “अगर हम चयन के बारे में बात करते हैं तो मैं कभी स्वयं को चयन में शामिल नहीं करता। मैं ये सारी चीजें टीम प्रबंधन पर छोड़ देता हूं क्योंकि मैंने हमेशा ऐसे ही काम किया है।”