महेंद्र सिंह धोनी

विश्व क्रिकेट में एक से एक दिग्गज कप्तान देखने को मिले हैं। क्रिकेट जगत में कई ऐसे कप्तान रहे हैं जिनकी काबिलियत का डंका पूरे क्रिकेट जगत में बजा और सालों तक ऐसा ही रहने वाला है। सबसे बेहतरीन कप्तानों की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का एक बड़ा रूतबा है।

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी की है पूरी दुनिया कायल

महेन्द्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी कौशल से काफी बड़े कप्तान के रूप में स्थापित हुए। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करीब 10 साल तक की, इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम को जो सफलताएं दिलायी हैं उसे पूरी दुनिया जानती है।

Advertisment
Advertisment

सलमान बट्ट ने ओएन मॉर्गन, फाफ ड्यूप्लेसिस और महेन्द्र सिंह धोनी में इन्हें बताया सबसे चतुर कप्तान 1

मौजूदा समय में भी कुछ कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी कमाल की रही है। लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी का स्तर काफी ऊंचाई पर रहा। जिनकी कप्तानी का भारत ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज करते रहते हैं।

सलमान बट्ट ने धोनी को बताया सबसे बेहतरीन रणनीतिकार

इसी तरह से महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रहे सलमान बट्ट ने बात की जिन्होंने धोनी की कप्तानी की चतुराई को जमकर सराहा और कहा कि धोनी मैदान पर जो चालाकियां दिखाते थे और जैसे मैदान पर सभी चीजें चलाते थे वो काबिले तारीफ थी।

सलमान बट्ट ने ओएन मॉर्गन, फाफ ड्यूप्लेसिस और महेन्द्र सिंह धोनी में इन्हें बताया सबसे चतुर कप्तान 2

Advertisment
Advertisment

उन्होंने कई कप्तानों को लेकर बात कहा कि

“फाफ डू प्लेसिस एक अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान उनकी रणनीति कहीं ना कहीं सही नहीं थी। उन्होंने गेंदबाजों का इस्तेमाल सही से नहीं किया और कहीं ना कहीं एक कप्तान के तौर पर बड़ी कमी है। महेंद्र सिंह धोनी एक बेजोड़ रणनीतिकार के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। आईपीएल में रोहित शर्मा के फैसले भी लाजवाब होते हैं।”

ओएन मोर्गन की कप्तानी में हैं कई कमियां

ओएन मोर्गन की कप्तानी पर बट्ट ने कहा कि

“इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन को अभी भी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है और वो हालात के हिसाब से खुद के फैसले को सही से संचालित नहीं कर पाते। मोर्गन हमेशा ये देखते हैं कि 300- 350 के लक्ष्य का पीछा कैसे किया जाए लेकिन कभी वो ये नहीं सोचते कि विपक्षी बल्लेबाजों को कैसे कम से कम इस को पर रोका जाए।”

सलमान बट्ट ने ओएन मॉर्गन, फाफ ड्यूप्लेसिस और महेन्द्र सिंह धोनी में इन्हें बताया सबसे चतुर कप्तान 3