प्रेग्नेंट सानिया को फराह खान के पति ने दी लड़के का नाम 'मिर्ज़ा गालिब' रखने की सलाह, बदले में सानिया में दिया कुछ ऐसा जवाब... 1

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा प्रेग्नेंट है। इस बात की पुष्टि खुद सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने की। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया में आयी,लोगों ने अपने माध्यम से सानिया मिर्जा को बधाई देने लगे। ऐसे में अब सानिया और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के यहां बच्चों की किलकारियां इस साल के अक्टबूर माह में गूंजने लगेगी।

बाॅलीवुड की इस मशहूर हस्ती ने दी बधाई

Advertisment
Advertisment

प्रेग्नेंट सानिया को फराह खान के पति ने दी लड़के का नाम 'मिर्ज़ा गालिब' रखने की सलाह, बदले में सानिया में दिया कुछ ऐसा जवाब... 2

सानिया मिर्जा के प्रेगेंट की खबर जैसे ही आयी,सोशल मीडिया में आग की तरह यह खबर फैल गयी। इसके बाद हजारों की संख्या में लोगों ने सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिका को बधाई देने लगे। इसी में बाॅलीवुड निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीश कुंदर भी शामिल हैं,जिनके द्वारा अनोखे ढंग से दी गयी बधाई पर खुद सानिया मिर्जा भी जवाब दिए बगैर नहीं रह सकी।

इस नाम से पुकारने की गुजारिश की बेबी मिर्जा को

शिरीष कुंदर ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि

Advertisment
Advertisment

“ढेर सारी बधाई सानिया मिर्जा। यदि आपका बेटा होता है तो कृपया उसे गालिब के नाम से पुकारें। हमेशा से मैं मिर्जा गालिब से मिलना चाहता हूं। बेबी मिर्जा मलिक।”

सानिया ने दिया कुछ ऐसा मजेदार जवाब

प्रेग्नेंट सानिया को फराह खान के पति ने दी लड़के का नाम 'मिर्ज़ा गालिब' रखने की सलाह, बदले में सानिया में दिया कुछ ऐसा जवाब... 3

शिरीष कुंदर के इस ट्वीट पर खुद सानिया मिर्जा ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से प्रतिक्रिया दी,जिसमें उन्होंने कहा कि

“हा हा शुक्रिया शिरीष। मैं इस बारे में विचार करूगी…. मैं भी हमेशा से उससे मिलना चाहती हूं।???”

साथ ही इसके साथ ही सानिया मिर्जा ने इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

खुद सानिया के पिता ने की थी इस खबर की पुष्टि

 

आपको बता दे, सानिया मिर्जा के पिता इमरान ने कहा था कि, हां यह सही है कि सानिया प्रेंग्नेट है। साथ ही यह भी बताया कि अक्टूबर में बच्चे को जन्म देने की उम्मीद है।