महेंद्र सिंह धोनी से अपनी तुलना पर संजू सैमसन का बड़ा बय़ान, कहा "मै धोनी नहीं बनना चाहता मै......" 1

आईपीएल 2021 का आगाज कुछ ही दिनो में होने वाला है। इस दौरान कई खिलाड़ियो का अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ना शुरू हो चुका है। 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजरस बेंगलौर के बीच खेला जाना है।

इसके अलावा आपको बता दें इस बार आईपीएल में दो नए कप्तान नज़र आने वाले हैं। इसमे पहला नाम ऋषभ पंत का है, जो इस वर्ष दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी में नज़र आएंगे और वहीं दुसरी तरफ संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले हैं।

Advertisment
Advertisment

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन से सवाल पूछा गया, कि क्या वो भी महेंद्र सिंह धोनी की तरह बेहतर विकेटकीपर और कप्तान बनेंगे तो इसका जवाब संजू ने कुछ अलग अंदाज में दिया।

संजू ने धोनी के साथ तुलना करने से किया इनकार

महेंद्र सिंह धोनी से अपनी तुलना पर संजू सैमसन का बड़ा बय़ान, कहा "मै धोनी नहीं बनना चाहता मै......" 2

आईपीएल का पहला मैच 9 अप्रैल को खेला जाना है. इस आगाज से पहले कई खिलाड़ियो ने मैदान पर अभ्यास करना शुरू कर दिया है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन  की हाल ही में कप्तानी और विकेटकीपिंग की तुलना महेंद्र धोनी के साथ की गई, जिसके जवाब में संजू ने कहा “कोई भी खिलाड़ी माही भाई जैसा नही हो सकता, तो इसलिए उनसे तुलना ही न करें, और मै जैसा हूँ वैसा ही रहना चाहूंगा वहीं मेरे लिए अच्छा काफी होगा “

महेंद्र सिंह धोनी से अपनी तुलना पर संजू सैमसन का बड़ा बय़ान, कहा "मै धोनी नहीं बनना चाहता मै......" 3

Advertisment
Advertisment

इसके अलावा संजू ने राजस्थान रॉयल्स के सभी फैंस के समर्थन का शुक्रिया करते हुए कहा

“जिस प्रकार हमारे फैंस से हमे समर्थन मिला हैं, टीम के अच्छे प्रदर्शन के अलावा जब-जब टीम खराब प्रदर्शन से गुजरी हैं उस दौरान भी हमे फैंस से हमेशा समर्थन मिलता रहा हैं तो उसके लिए सभी को शुक्रिया।”

“इस बार हमारी टीम ने नीलामी में जितने भी खिलाड़ियो को टीम में शामिल किया है, वो सभी इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं। हम यकिन दिलाते हैं राजस्थान का हर एक खिलाड़ी इस बार अहम भुमिका निभाने वाला है। “

बता दें आईपीएल के इस सत्र में राजस्थान रॉयल्स को अपना पहला मैच 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है. संजू सैमसन के लिए भी ये मैच कप्तानी के लिहाज़ से काफी चुनौती भरा रहने वाला है।