महेंद्र सिंह धोनी नहीं यह विकेटकीपर है ऋषभ पंत के बाद भारतीय टीम की दूसरी पसंद 1

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप के बाद बीसीसीआई से दो महीने की छुट्टी ली थी। इस दौरान वह आर्मी के साथ भी रहे थे। अब भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। रिपोर्ट्स की माने तो महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीरीज से भी अपना नाम वापस ले लिया है।

दूसरे पसंद भी नहीं रहे

महेंद्र सिंह धोनी नहीं यह विकेटकीपर है ऋषभ पंत के बाद भारतीय टीम की दूसरी पसंद 2

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम के लिए अभी विकेटकीपर में पहली पसंद ऋषभ पन्त हैं। वह वनडे, टी-20 और टेस्ट तीनों में खेल रहे हैं। वनडे और टी-20 खेलने वाले धोनी पर टीम के विकेटकीपर होने के लिए दूसरी पसंद भी नहीं रहे हैं।

हालिया रिपोर्ट की माने तो केरल के विकेटकीपर बल्लेबाजी संजू सैमसन टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए दूसरी और ईशान किशन तीसरी पसंद हैं। अगर पन्त लगातार फ्लॉप या फिर चोटिल होते हैं तो सैमसन को टीम में जगह मिल सकती है।

अगले साल विश्व कप

महेंद्र सिंह धोनी नहीं यह विकेटकीपर है ऋषभ पंत के बाद भारतीय टीम की दूसरी पसंद 3

ऑस्ट्रेलिया में अगले साल टी-20 विश्व कप खेला जाना है। इसके लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी भले ही वह टूर्नामेंट खेलना चाह रहे हो लेकिन अब शायद ही उन्हें टीम में जगह मिले।

Advertisment
Advertisment

अक्टूबर और नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए ऋषभ पन्त भारतीय टीम की पहली पसंद है लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है। इसी वजह से टीम संजू सैमसन की तरफ भी देख सकती है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जगह

महेंद्र सिंह धोनी नहीं यह विकेटकीपर है ऋषभ पंत के बाद भारतीय टीम की दूसरी पसंद 4

ईशान किशन और संजू सैमसन को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में जगह मिली है। पहले तीन मैच के लिए किशन वहीं अंतिम दो मैच के लिए सैमसन को टीम में मौका मिला है।

ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के लिए टीम में वापसी की राह मुश्किल होती दिख रही है। दक्षिण अफ्रीका के बाद भारत को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है वहीं दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम अगली वनडे सीरीज खेलेगी।