स्कॉट स्टाइरिस ने चुनी बेस्ट इलेवन, विराट या सचिन नहीं इन दो भारतीय खिलाड़ी को दी जगह 1

न्यूजीलैंज के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस ने अपनी बेस्ट इलेवन चुनी है। इसमें उन्होंने सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिसके साथ वह सफेल बॉल क्रिकेट खेल चुके हैं। 1999 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने वाले स्टाइरिस ने 2011 विश्व कप में अपना अंतिम मुकाबला खेला था। इसके साथ ही वह आईपीएल में डेक्केन चार्जर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह

स्कॉट स्टाइरिस ने चुनी बेस्ट इलेवन, विराट या सचिन नहीं इन दो भारतीय खिलाड़ी को दी जगह 2

Advertisment
Advertisment

स्कॉट स्टाइरिस ने अपनी बेस्ट इलेवन में भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें रोहित शर्मा के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। इन दोनों के खिलाफ वह आईपीएल में खेल चुके हैं।

एशियाई खिलाड़ियों में रोहित, धोनी के अलावा उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को शामिल किया है। धोनी उनकी टीम में हैं लेकिन स्टाइरिस ने उन्हें कप्तान नहीं बनाया है। स्टाइरिस ने यह टीम क्रिकेट मंथली के लिए चुना है।

न्यूजीलैंड के 4 खिलाड़ी

स्कॉट स्टाइरिस ने चुनी बेस्ट इलेवन, विराट या सचिन नहीं इन दो भारतीय खिलाड़ी को दी जगह 3

स्कॉट स्टाइरिस की टीम में न्यूजीलैंड के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें केन विलियमसन के साथ ही डेनियल विटोरी, शेन बॉन्ड और ट्रेंट बोल्ट का नाम शामिल है। उन्होंने विलियमसन को टीम का कप्तान भी बनाया है।

Advertisment
Advertisment

विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड टीम ने विश्व कप 2019 में फाइनल तक का सफर तय किया था। टूर्नामेंट में उनकी कप्तानी की सभी क्रिकेट के जानकारों ने काफी तारीफ की थी।

इन्हें भी जगह

स्कॉट स्टाइरिस ने चुनी बेस्ट इलेवन, विराट या सचिन नहीं इन दो भारतीय खिलाड़ी को दी जगह 4

इसके अलावा स्कॉट स्टाइरिस की टीम में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और एडम गिलक्रिस्ट को शामिल किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और मोर्ने मोर्कल को भी टीम में शामिल किया है।

वह न्यूजीलैंड के अलावा डेक्कन चार्जर्स, मिडलसेक्स, एसेक्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सिलहट रॉयल्स, ससेक्स, कंदुरता वारियर्स, होबार्ट हरिकेंस, लीसेस्टरशायर, नॉर्दर्न नाइट्स, लियो लायंस के लिए भी खेल चुके हैं।

इस प्रकार है टीम

एडम गिलक्रिस्ट, हर्शल गिब्स, रोहित शर्मा, रिकी पोंटिंग, केन विलियमसन (कप्तान), कुमार संगकारा, एमएस धोनी, डैनियल विटोरी, मोर्ने मोर्कल, शेन बॉन्ड, ट्रेंट बोल्ट