ओलिम्पिक विजेता साक्षी को सहवाग ने दिया मजाकिया अंदाज़ में जवाब 1

रियो ओलंपिक में कुश्ती में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. साक्षी मलिक का भारत में काफी जोरदार स्वागत किया गया.

साक्षी मलिक का उनके घर पर भी जोरदार स्वागत किया. हरियाणा सरकार ने भी साक्षी मलिक का सम्मान किया. हरियाणा सरकार ने साक्षी मलिक को 2.5 करोड रुपये, और बेटी बचाओ और बेटी पढाओ का ब्रैंड अंबेसडर बनाया हैं.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : हरियाणा में बेटी बचाओ की ब्रांड एम्बेसडर बनाई गईं साक्षी

भारत लौटने के बाद साक्षी मलिक ने सबसे पहले ये ट्विट किया कि, ‘वीरेंद्र सहवाग गुड मोर्निंग सर, मैं आपसे मिलना चाहती हूं, और आप बताईये में आपसे कब मिलू, जब भी आप तैयार हो आज या कल.’

आपको पता ही होगा कि, वीरेंद्र सहवाग सोशल मिडिया पर कितने धमाल मचा रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग ने साक्षी मलिक को ट्विट करते हुए कहा कि, ‘ज़रूर, आपको समय की जानकारी दी जाएगी, और मुझे उम्मीद हैं कि, आप मुझसे कुश्ती ना खेलने लग जाए.’

वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर हर किसीको ऐसा जवाब देते हैं कि, हर कोई अपनी हसीं रोक नहीं पाता. वीरेंद्र सहवाग पाकिस्तानी पत्रकारों से लेकर इंग्लैंड के पत्रकारों को ऐसा जवाब दे चुके हैं कि, उनकी बोलती ही बंद कर दी हैं.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : पाकिस्तान के बाद अब इंग्लैंड ने उड़ाया भारत का मजाक, तो सामने आये वीरेंद्र सहवाग और कर दी बोलती बंद

वीरेंद्र सहवाग और साक्षी मलिक दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं, और वीरेंद्र सहवाग ओलंपिक से पहले हर भारतीय खिलाड़ी को शुभेच्छा दे चुके थे.

sagar mhatre

I am sagar an ardent fan of cricket. I want to become a cricket writer, i always suport virat kohli and ms dhoni in every international match, but not in ipl in ipl i always chear for mumbai indian and...