भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग क्रिकेट के मैदान में अपनी विस्फोटक अंदाज से सभी दर्शकों का जमकर मनोरंजन करते थे। वीरेन्द्र सहवाग अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते थे। कुछ इसी तरह ही वीरेन्द्र सहवाग क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद ट्वीटर पर अपने मजेदार ट्वीट से यूजर्स का मनोरंजन कर रहे हैं।
वीरेन्द्र सहवाग आए दिन कुछ ना कुछ ट्वीट करके सोशल साइट्स पर सक्रीय रहते हैं। वीरेन्द्र सहवाग किसी को भी जन्मदिन की बधाई देनी हो या किसी बात को लेकर अपनी मन के विचार रखने हो सहवाग बहुत ही फनी स्टाइल में ट्वीट करते हैं।
सहवाग ट्वीटर पर रहते हैं सक्रिय
वीरेन्द्र सहवाग ट्वीटर पर सक्रीय रहते हैं और अपने ही अंदाज में ट्वीट भी करते हैं। कुछ इसी तरह के ट्वीट से कभी तो सहवाग को खूब तारीफ मिलती है, लेकिन कभी कभार सहवाग अपने ही ट्वीट को लेकर ट्रोल हो जाते हैं। वीरेन्द्र सहवाग ने रविवार को एक ट्वीट किया जिसमें वो खुद ही फंस गए। सहवाग ने ट्वीट तो किया, लेकिन इसमें गलत जानकारी के साथ ट्वीट कर बैठे।पाकिस्तान की जीत के बाद पाकिस्तान को लेकर ये क्या बोल गये भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग
सहवाग किंदांबी को बधाई करते हुए कर बैठे ये गलती
रविवार को इंडोनेशिया में भारतीय पुरूष बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी श्रीकांत किंदांबी ने इंडोनेशिया ओपन 2016 का पुरूष वर्ग की खिताब जीत लिया। किंदांबी ने इस खिताब को जीतने के साथ ही इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी बने हैं। भारत को अभूतपूर्व सफलता दिलाने वाले श्रीकांत किंदांबी की इस कामयाबी को लेकर सहवाग अपनी इच्छा को छुपा नहीं पाए और ट्वीट किया और इस ट्वीट में वीरू गलती कर बैठे। सहवाग ने ट्वीट में लिखा कि “इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर बधाई हो किंदाबी श्रीकांत एक किला फतह।”
Congratulations Kidambi Srikanth on becoming the first Indian to win the #IndonesiaOpen . Ek killa Fateh.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 18, 2017
ज्वाला गुट्टा ने सहवाग को दिलाया गलती का अहसास
सहवाग ने किंदाबी के जीतने के बाद ट्वीट तो किया ,लेकिन वो किंदाबी को इंडोनेशिया ओपन जीतने वाला पहला भारतीय बता बैठे। सहवाग की इस गलती का अहसास दिलाने के के लिए भारतीय टेनिस खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने रिप्लाई किया और लिखा कि “पहला इंडोनेशिया जीतने वाली भारतीय सायना नेहवाल थी। किंदाबी श्रीकांत तो इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले पहले पुरूष भारतीय बने हैं।”वीरेंद्र सहवाग के बाप-बेटे ट्वीट के बाद लोगो ने कुछ ऐसे दिया सहवाग को उनके ट्वीट का जवाब
First Indian was saina…he's the first male player from India to win #Indonesianopen 😊😊
— Gutta Jwala (@Guttajwala) June 18, 2017