Shaheen Afridi

टी-20 विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए और 138 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 19 ओवर में हासिल कर लिया और टी-20 विश्व कप का खिताब 5 विकेटों से अपने नाम किया।

वहीं पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) ने मैच में शुरुआत से ही घातक प्रदर्शन का नजारा पेश किया, उन्होंने एलेक्स हेल्स को क्लीन बोल्ड किया और इंग्लिश टीम को शुरुआत से ही खूब परेशान किया। लेकिन मैच के दौरान शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम का साथ नहीं छोड़ा और तोड़ी देर बाद वो मैदान पर पहुंच गए।

Advertisment
Advertisment

PAK vs ENG: चोटिल होने के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने नहीं छोड़ा टीम का साथ

PAK vs ENG: चोटिल होने के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने नहीं छोड़ा टीम का साथ
PAK vs ENG: चोटिल होने के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने नहीं छोड़ा टीम का साथ

दरअसल टी-20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) ने घातक प्रदर्शन कर शुरुआत से ही इंग्लिश बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। लेकिन मैच में इंग्लैंड की पारी के 13वें ओवर में हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स जहां ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, तो इस मौके पर शादाब खान ने अपनी फिरकी के जाल में ब्रूक को फंसाते हुए डीप मिड विकेट के हाथों में कैच आउट करवा दिया।

उस वक्त फील्डिंग कर रहे शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने कैच को पकड़ने के लिए पूरी जीृजान लगा दी। लेकिन इस दौरान उनका टखना मैदान पर जोर से लगा जिसके चलते उन्हें चोटिल होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि 2 ओवर के बाद वो गेंदबाजी करने के लिए आए लेकिन रनअप में दिक्कत होने के चलते वो मैदान से बाहर गए। वहीं कुछ समय बाद अफरीदी ने अपनी चोट को भुलाते हुए टीम का साथ नहीं छोड़ा।

Shaheen Afridi ने घातक गेंद से एलेक्स हेल्स को किया बोल्ड

PAK vs ENG: चोटिल होने के बावजूद देश के लिए गेंदबाजी करने मैदान पर लौटे शाहीन अफरीदी, मैच के बाद फैंस ने किया सलाम 1

शाहीन (Shaheen Afridi) ने अपने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर घातक प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने गेंद को अंदर की तरफ लाया और स्टंप की गिल्लियां उड़ा दीं। दरअसल गेंद इतनी घातक थी कि हेल्स को क्रीज से हिलने तक का मौका नहीं मिला। गेंद गिरी और अंदर आते हुए गिल्लियां भी हवा में उड़ गई। इस दौरान एलेक्स हेल्स 2 गेंद पर महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है।

Advertisment
Advertisment