वीडियोः शाहीन अफरीदी के पहले ही गेंद पर शाहिद अफरीदी ने लगाया छक्का, फिर युवा अफरीदी ने किया कुछ ऐसा हैरान रह गये शाहिद अफरीदी 1

दुबई में चल रहे पाकिस्तान सुपर लीग में कई रोमांचक मुकाबले और दिलचस्प वाकया देखने को मिल रहे हैं। इस फटाफट गेम में वाद-विवाद तो आम बात हो गई है। हाल ही में पाकिस्तान को 17 साल की उम्र में एक नया अफरीदी मिला है। जिसने अपनी कलात्मक गेंदबाजी से विरोधी खेमें में खौंफ भर रखा है।

इस खिलाड़ी का नाम शाहीन शाह अफरीदी है। खिलाड़ी का अंदाज और आक्रमकता पाकिस्तान के धुरांधर खिलाड़ी शाहिद अफीदी से मिलता है।  इस धुरांधर खिलाड़ी की तुलना पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम और यूनुस खान से भी हो रही है। लेकिन इस बार चर्चा की वजह कुछ दूसरी है।

Advertisment
Advertisment

अफरीदी का अफरीदी से हुआ मुकाबला

वीडियोः शाहीन अफरीदी के पहले ही गेंद पर शाहिद अफरीदी ने लगाया छक्का, फिर युवा अफरीदी ने किया कुछ ऐसा हैरान रह गये शाहिद अफरीदी 2

रविवार को पीएसएल में कराची बनाम लाहौर कलदंर के बीच मुकाबला हुआ । पहले बल्लेबाजी करने उतरी कराची टीम शुरूआती झटका जल्द ही लग गया। इसके बाद टीम ने सधे अंदाज में बल्लेबाजी की। पांचवें नंबर बल्लेबाजी करने उतरे शाहिद अफरीदी ने आते ही गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का पहली गेंद पर छक्का से स्वागत किया।

हालांकि अगले ही पल शाहीन ने अफरीदी से बदला चुकाते हुए दूसरी गेंद में क्लीन बोल्ड कर दिया। शाहिद अफरीदी ने शाहीन की दो गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाने के बाद पवेलियन वापस जाना पड़ा।

Advertisment
Advertisment

अफरीदी के आउट होते ही कराची के दर्शकों में मायूसी छा गई। हाल ही में शाहीन ने पीएसएल के 20 वें मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इसके बाद शाहिद अफरीदी ने खुद ट्वीट कर शाहीन को उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई दी थी।

अफरीदी के अंदाज में मनाया जश्न

वीडियोः शाहीन अफरीदी के पहले ही गेंद पर शाहिद अफरीदी ने लगाया छक्का, फिर युवा अफरीदी ने किया कुछ ऐसा हैरान रह गये शाहिद अफरीदी 3

उम्दा बल्लेबाज शाहिद अफरीदी को आउट करने के बाद शाहीन ने उन्हीं के अंदाज में जश्न भी मनाया। खास बात ये रही ही मिडिल स्टंप बिखेरने के बाद वो दोनों हाथों को फैलाते हुए ये जश्न अफरीदी के आगे जाकर मनाया। अब इसे लोग अफरीदी के सामने अफरीदी का पलटवार कहते हैं।

यहां देखें वीडियोः

लाहौर कलंदर ने दर्ज की जीत

वीडियोः शाहीन अफरीदी के पहले ही गेंद पर शाहिद अफरीदी ने लगाया छक्का, फिर युवा अफरीदी ने किया कुछ ऐसा हैरान रह गये शाहिद अफरीदी 4

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कराची की टीम ने 5 विकेट खोकर 163 रन लक्ष्य लाहौर को दिया था। जवाब में उतरी लाहौर कलंदर ने 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 163 रन बना पाई। जिस वजह से दोनों टीमों के बीच मैच टाई हो गया। हालांकि सुपर ओवर में लाहौर ने कराची को शिकस्त देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

जादुई गेंदबाजी के बाद सुर्खियों में आए थे शाहीन

वीडियोः शाहीन अफरीदी के पहले ही गेंद पर शाहिद अफरीदी ने लगाया छक्का, फिर युवा अफरीदी ने किया कुछ ऐसा हैरान रह गये शाहिद अफरीदी 5

शाहीन शाह अपनी जादुई गेंदबाजी के चलते सुर्खियां में छा आए थे। 17 वर्षीय युवा गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से मुल्तान की आधी टीम को महज चार रन में निपटा दिया था। शाहीन ने लाहौर की तरह से 3.4 ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान इन्होंने चार रन देते हुए पांच विकेट अपने नाम कर किया था । शाहीन की जादुई गेंदबाजी ने सभी को हैरत में डाल दिया। शाहीन की धांसू गेंदबाजी के दुनिया के कई क्रिकेटर फैन हो गए हैं।