शेन वार्न

दुनिया कोरोना वायरस की मार झेल रही है। चीन के वुहार से शुरु हुआ यह वायरस दुनिया के लगभग सभी देशों में अपने पैर पसार चुका है। अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। वैक्सिन नहीं बनने के कारण लोग काफी डरे हुए हैं। क्रिकेट समेत लगभग सभी खेल इससे प्रभावित हैं। उन्हें रद्द करने की घोषणा की जा चुकी है।

शेन वॉर्न आए सामने

कोरोना वायरस से लड़ाई में अहम योगदान दे रहे हैं शेन वॉर्न 1

Advertisment
Advertisment

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन ने कंपनियों से उन्‍हें ऐसा सामान का निर्माण करने का आग्रह किया है जो कोरोना वायरस का सामना करने में मददगार हो। हैंड सेनेटाइजर कोरोना से लड़ाई का सबसे अहम हथियार माना जा रहा है।

पीएम की अपील के बाद दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी कंपनी अब हैंड सेनेटाइजर का उत्पादन करेगी। उन्होंने जारी किए गए प्रेस रिलीज में कहा

“शेन वॉर्न और कंपनी के संस्‍थापकों ने इस समय ‘सेवन जीरो एट’ जिन का उत्‍पादन रोककर अगली सूचना तक हैंड सेनेटाइजर तैयार करने का फैसला किया है। इन हैंड सेनेटाइजर की सप्‍लाई वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रे‍लिया के दो बड़े अस्‍पतालों में करने का करार पहले ही किया जा चुका है।”

 

View this post on Instagram

 

So proud of the team ! Bloody awesome guys – well done to all @708gin ❤️

A post shared by Shane Warne (@shanewarne23) on Mar 18, 2020 at 7:34pm PDT

ऑस्ट्रेलिया में 550 से ज्यादा मामले

कोरोना वायरस से लड़ाई में अहम योगदान दे रहे हैं शेन वॉर्न 2

ऑस्ट्रेलिया में अभी तक कोरोना वायरस के 565 मामले सामने आ चुके हैं। इसकी संख्या समय के साथ काफी तेजी से बढ़ती है। यही वजह है कि लोग काफी डरे हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई  कांतस ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोक दिया है।

Advertisment
Advertisment

कोरोनोवायरस महामारी के कारण बड़े पैमाने पर यात्रा संबंधी अवरोधों को सहन करने के प्रयास में अस्थायी रूप से दो तिहाई कार्यबल में कटौती की है। इसी मदद से इसे फैलने से रोका जा सकता है।

nishant

मै हमेशा से अपने करियर कों एक स्पोर्ट्स लेखक के रूप में लोगों के सामने पेश करना...