शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास में महान खिलाड़ियों में से एक शेन वार्न का कद क्या है ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ना केवल ऑस्ट्रेलिया के बल्कि क्रिकेट इतिहास के सबसे महान स्पिन गेंदबाज में से एक रहे। शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया के लिए करीब 15 साल तक सेवाएं देते रहे जिसमें उन्होंने कई कारनामें किए।

शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया के लिए रहे महान स्पिन गेंदबाज

शेन वार्न का नाम आते ही क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज की छवि बनने लगती है। वार्न ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 1992 से लेकर 2007 तक खेले। इस दौरान उन्होंने कई कप्तानों के अंडर प्रतिनिधित्व किया।

Advertisment
Advertisment

शेन वार्न ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की आल टाइम सर्वश्रेष्ठ टीम, स्टीव वॉ और पोंटिंग नहीं इन्हें सौंपी कप्तानी 1

शेन वार्न ने अपनी जादुई गेंदबाजी का जलवा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास में कुछ महान कप्तान रहे हैं उनके अंडर में दिखाया है। उन्हें इस दौरान प्रमुख रूप से चार कप्तानों के अंडर खेलने का मौका मिला।

शेन वार्न ने अपने करियर के दौरान खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया की चुनी बेस्ट इलेवन

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से साल 1992 में आगाज करने वाले शेन वार्न ने 2007 तक क्रिकेट को अभूतपूर्व 15 साल का समय दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन टीम को चुना। इसमें उन्होंने उन खिलाड़ियों को जगह दी जो उनके करियर के दौरान खेले।

शेन वार्न ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की आल टाइम सर्वश्रेष्ठ टीम, स्टीव वॉ और पोंटिंग नहीं इन्हें सौंपी कप्तानी 2

Advertisment
Advertisment

इस टीम को शेन वार्न ने बहुत ही सोच-विचार और विश्लेषण करने के बाद 11 खिलाड़ी चुने तो साथ ही एक खिलाड़ी को 12वें के रूप में टीम में जगह दी। शेन वार्न कई बड़े कप्तानों के अंडर खेले लेकिन उन्होंने अपनी इस एकादश का कप्तान पूर्व दिग्गज एलन बॉर्डर को बनाया।

एलन बॉर्डर को शेन वार्न ने बनाया अपनी टीम का कप्तान

वैसे शेन वार्न स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग जैसे महान कप्तानों के नीचे भी खेले हैं लेकिन उन्होंने इस टीम का कप्तान एलन बॉर्डर को चुनना ही सही समझा। शेन वार्न ने एक बहुत ही प्रभावशाली टीम चुनी। जिसमें 12वें खिलाड़ी के रूप में मर्व ह्यूज को जगह दी।

शेन वार्न ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की आल टाइम सर्वश्रेष्ठ टीम, स्टीव वॉ और पोंटिंग नहीं इन्हें सौंपी कप्तानी 3

इस टीम में शेन वार्न ने बहुत ही सोचने के बाद इयान हीली को विकेटकीपर के रूप में ना चुनकर एडम गिलक्रिस्ट तो वहीं इसमें 6 बल्लेबाज, 1 विकेटकीपर और 4 गेंदबाजों को चुना। शेन वार्न को इस टीम को चुनने में सबसे ज्यादा मशक्कत ओपनर को चुनने में करनी पड़ी जिसमें उन्होंने मैथ्यू हेडन और माइकल स्लेटर को मौका दिया लेकिन उनकी नजर में जस्टिन लैंगर और मार्क टेलर जैसे बल्लेबाज थे।

शेन वार्न के करियर के दौरान खेलने वाले खिलाड़ियों की बेस्ट इलेवन

मैथ्यू हेडन, माइकल स्लेटर, रिकी पोंटिंग, मार्क वॉ, एलन बॉर्डर(कप्तान), स्टीव वॉ, एडम गिलक्रिस्ट(विकेटकीपर), ग्लेन मैक्ग्राथ, जैसन गिलेस्पी, ब्रूस रिड, टिम मे, मर्व ह्यूज(12वां खिलाड़ी)