महेन्द्र सिंह धोनी जल्द करने वाले हैं संन्यास की घोषणा? साथी खिलाड़ी शेन वाटसन ने दिया ये जवाब 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिछले काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद से भारतीय टीम के साथ ही नहीं बल्कि कहीं भी कोई क्रिकेट मैच में खेलने नहीं उतरे हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास की चर्चा जोरों पर

महेन्द्र सिंह धोनी के विश्व कप के बाद से लगातार दो सीरीज से मैदान में नहीं उतरने के कारण उनके संन्यास की चर्चा भी जोर पकड़ रही हैं। इन दिनों तो हर जगह एक ही चर्चा है कि 38 साल के धोनी आखिर क्रिकेट से अलविदा का फैसला कब कर रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी जल्द करने वाले हैं संन्यास की घोषणा? साथी खिलाड़ी शेन वाटसन ने दिया ये जवाब 2

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में संन्यास की खबरों के बीच कई पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी को अपने संन्यास के बारे में फैसला लेने के लिए पूर्ण समय देने की बात कह रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने धोनी में अभी भी मौजूद बताया कौशल

धोनी के रिटायरमेंट की बहस के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और महेन्द्र सिंह धोनी के साथ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने वाले शेन वॉटसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

महेन्द्र सिंह धोनी जल्द करने वाले हैं संन्यास की घोषणा? साथी खिलाड़ी शेन वाटसन ने दिया ये जवाब 3

Advertisment
Advertisment

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने धोनी के संन्यास से जुड़े सवालों का जवाब देते दो टूक इस बात को माना है कि महेन्द्र सिंह धोनी अभी भी बेहतर हैं और अच्छा खेलने में सक्षम हैं और अविश्वसनीय रूप से आगे बढ़ते जा रहे हैं।

अविश्वसनीय रूप से आगे बढ़ रहे हैं महेन्द्र सिंह धोनी

शेन वॉटसन ने पीटीआई के हवाले से कहा कि

महेन्द्र सिंह धोनी जल्द करने वाले हैं संन्यास की घोषणा? साथी खिलाड़ी शेन वाटसन ने दिया ये जवाब 4

“उन्हें अभी भी अपना कौशल मिला हुआ है। लेकिन ये तय करना उनका काम है। वो अभी भी अविश्वसनीय रूप से अच्छा तरह से आगे बढ़ रहे हैं, विकेटों के बीच कड़ी मेहनत करते हैं और सुंदरता के साथ खेल रहे हैं। वो  भी करते हैं वो सही बात होगी क्योंकि वो जानते हैं कि आगे क्या करना है।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।