KL Rahul

IPL 2022 की समाप्ती के बाद अब सभी को साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल (KL Rahul) को दी गयी है। आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी इस सीरीज में मौका दिया गया है जिसमें दिनेश कार्तिक, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का नाम शामिल है। इस सीरीज के लिए कप्तान बने KL Rahul ने आईपीएल के इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की भी कप्तानी की थी और अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। KL Rahul ने इस सीजन में बल्लेबाजी से भी अपना दम दिखाया था। इनकी कप्तानी को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इनकी तारीफ भी की है और टी20 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी बताया है।

शास्त्री ने की राहुल की तारीफ

पूर्व कोच ने रोहित और विराट को नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को बताया टी20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 1

Advertisment
Advertisment

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए KL Rahul को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। KL Rahul ने इससे पहले आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी जहां उन्होने अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इनके इस प्रदर्शन को देखकर हर जगह इनकी जमकर तारीफ की जा रही है। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी इनकी तारीफ करते हुए कहा-

“साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की कमान संभालने वाले KL Rahul के लिए यह जिम्मेदारी नयी नहीं है और उन्होंने इससे पहले भी कप्तानी की है। टी 20 एक ऐसा फॉर्मेट हैं जहां राहुल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।” 

शास्त्री ने आगे कहा-

“अगर आप पिछले 2-3 साल को देंखे तो राहुल खेल के इस फॉर्मेट में लगातार ही निरंतरता बनाये हुए हैं। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन के बाद यह एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें KL Rahul ढल चुके हैं। अब उन पर जिम्मेदारी है जिससे उन्हें खुद को और आक्रमक बनाना होगा।” 

IPL 2022 में बरपाया कहर

पूर्व कोच ने रोहित और विराट को नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को बताया टी20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 2

IPL 2022 में KL Rahul ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी भी की थी। इस सीजन में इन्होंने 15 मैचों में 51.33 की औसत पर 616 रन बनाये थे जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल था। इसी के साथ ये इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी रहे। अगर KL Rahul के टी20 के प्रदर्शन की बात करें तो ये 40.7 की औसत से 56 मैचों में 1831 रन बना चुके हैं।

Advertisment
Advertisment

राहुल के पास है बदला लेने का मौका

पूर्व कोच ने रोहित और विराट को नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को बताया टी20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 3

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने इसी साल KL Rahul की कप्तानी में ही टेस्ट और वनडे सीरीज हार का सामना किया था। इसके बाद अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ KL Rahul की कप्तानी में टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलने वाली है। इस सीरीज में जीत हासिल कर साउथ अफ्रीका से बदला लेने का  KL Rahul के पास अच्छा मौका है। बता दें कि दोनों ही टीमों के बीच पहला टी20 मैच 9 जून को दिल्ली के अरुण जेठली स्टेडियम में खेला जाने वाला है।