धोनी के सबसे करीबी साथी सुरेश रैना ने ही लगा दिया धोनी पर आरोप, कहा मैदान पर गुस्से में ऐसे शब्द बोलते है धोनी 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को खासी कामयाबी दिलायी है। महेन्द्र सिंह धोनी ने जिस तरह से अपनी कप्तानी में शांत स्वभाव को दिखाया है, उसकी तो पूरी दुनिया कायल है। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में ये खास बात दिखायी है, कि जब वो कप्तानी कर रहे होते हैं तो चाहे परिस्थिति कितनी भी मुश्किल होती है वो अपना धैर्य बनाकर रखते हैं। धोनी को इसी कारण से कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है।

धोनी के सबसे करीबी साथी सुरेश रैना ने ही लगा दिया धोनी पर आरोप, कहा मैदान पर गुस्से में ऐसे शब्द बोलते है धोनी 2

Advertisment
Advertisment

सुरेश रैना धोनी के हर कप्तानी प्लान से हैं वाकिफ

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने इसी शांत और ठंडे दिमाग से चतुरता दिखाते हुए कई बार भारतीय टीम के पाले में मैच बनाए हैं। धोनी की इसी खूबी से उन्हें कप्तानों का कप्तान माना जाता है। महेन्द्र सिंह धोनी के साथ भारतीय टीम से बाहर चल रहे धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक बड़ा समय गुजारा है। वो चाहे भारतीय टीम के लिए हो या आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए….. सुरेश रैना ने धोनी की कप्तानी को बेहद ही करीब से देखा है।

धोनी के सबसे करीबी साथी सुरेश रैना ने ही लगा दिया धोनी पर आरोप, कहा मैदान पर गुस्से में ऐसे शब्द बोलते है धोनी 3

कैप्टन कूल के रवैये को लेकर सुरेश रैना ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी करियर में उनके तनावपूर्ण माहौल  बीच भी कूल नेस के कारण उनके साथ कैप्टन कूल का तमगा हॉलमार्क की तरह जुड़ा है। सुरेश रैना ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें सुरेश रैना ने उनकी कूलनेस का जिक्र किया है।

धोनी के सबसे करीबी साथी सुरेश रैना ने ही लगा दिया धोनी पर आरोप, कहा मैदान पर गुस्से में ऐसे शब्द बोलते है धोनी 4

धोनी भी करते हैं गुस्सा जो नहीं नजर आता आपको 

सुरेश रैना ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो के दौरान इसको लेकर कहा कि “उनकी आखों में कोई भावनाएं नहीं रहती हैं। चश्मा पहने रहने के कारण आप इसे देख नहीं सकते, लेकिन वो इतने भी शांत नहीं है। जब वो गुस्सा होते हैं तो आप देख नहीं सकते हैं। कैमरा इसे दिखाता नहीं है। लेकिन जैसे ही टेलीकास्ट में एड आने लगता है वो कहेंगे कि तू सुधर जा।”

धोनी के सबसे करीबी साथी सुरेश रैना ने ही लगा दिया धोनी पर आरोप, कहा मैदान पर गुस्से में ऐसे शब्द बोलते है धोनी 5

धोनी के पास रणनीति का है भंडार

इसके साथ ही सुरेश रैना ने आगे कहा कि “वो(धोनी) एक बहुत अच्छे नायक है।  वो जानते हैं कि आगे क्या होने जा रहा है। उनके पास प्लान ए, प्लान बी, और प्लान सी हमेशा हर परिस्थितियों में तैयार रहते हैं। वो खेल के दौरान इसे हमेशा ही बना के रखते हैं। वो इन सभी रणनीतियों को मैच से पहले रात को तैयार करते हैं।”

धोनी के सबसे करीबी साथी सुरेश रैना ने ही लगा दिया धोनी पर आरोप, कहा मैदान पर गुस्से में ऐसे शब्द बोलते है धोनी 6