IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में हुई पैसो की बारिश, जानिए किस खिलाड़ी को इनाम के तौर पर मिले कितने रूपये 1

IPL 2021: आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में एक से बढ़ कर एक मुकाबला खेला जा रहा है। एक दिन पहले रोमांचक मुकाबले को देखते हुए आीपीएल के 33वें मुकाबले में वैसे ही रोमांच की उम्मीद थी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से आठ विकेट से हरा दिया। इस सीज़न में आठ मैचों में हैदराबाद की यह सातवीं हार है।

दिल्ली ने 8 विकेट से जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 134 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 11 गेंद पहले ही दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर 47 और कप्तान ऋषभ पंत 35 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कगीसो रबाडा ने 37 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

Advertisment
Advertisment

इसके अलावा एनरिक नॉर्खिया ने 12 रन देकर दो और अक्षर पटेल ने 21 रन देकर दो विकेट लिए। एनरिक नॉर्खिया को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को अलग-अलग अवार्ड से सम्मानित किया गया। इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच के रुप में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन चुने गए जिन्होंने 37 गेंदो में शानदार 42 रन की पारी खेली। धवन ने टीम को ठोस शुरूआत देने में अहम योगदान निभाया।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में हुई पैसो की बारिश, जानिए किस खिलाड़ी को इनाम के तौर पर मिले कितने रूपये 2

सन राइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने मैच में दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ का बेहतरीन कैच पकड़ा इसके लिए उन्हें ‘परफेक्ट कैच ऑफ द मैच’ से सम्मानित किया गया। उन्हें एक लाख रूपये का चेक सौंपा गया।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में हुई पैसो की बारिश, जानिए किस खिलाड़ी को इनाम के तौर पर मिले कितने रूपये 3

Advertisment
Advertisment

स्ट्राइकर ऑफ द मैच दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत चुने गए। उन्होंने मैट में 166.66 के स्ट्राइक रेट से महज 21 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 35 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। ऋषभ पंत को 1 लाख रूपये का चेक दिया।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में हुई पैसो की बारिश, जानिए किस खिलाड़ी को इनाम के तौर पर मिले कितने रूपये 4

ड्रीम इलेवन गेम चेंजर ऑफ द मैच दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा बने। रबाडा को इसके लिए 1 लाख रूपये का चेक दिया गया।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में हुई पैसो की बारिश, जानिए किस खिलाड़ी को इनाम के तौर पर मिले कितने रूपये 5

क्रैकिंग सिक्सेस ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर को मिला जिन्होंने मैच में शानदार 2 छक्के लगे उन्हें 1 लाख रूपये का चेक दिया गया।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में हुई पैसो की बारिश, जानिए किस खिलाड़ी को इनाम के तौर पर मिले कितने रूपये 6

ग्रेट पावर प्लेयर ऑफ द मैच एनरिक नॉर्खिया को दिया गया। उन्हें इनाम के तौर पर 1 लाख रूपये का चेक दिया गया।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में हुई पैसो की बारिश, जानिए किस खिलाड़ी को इनाम के तौर पर मिले कितने रूपये 7

मोस्ट वैल्यूवल ऐसेस ऑप द मैच रबाडा को चुना गया। कगिसो रबाडा को 1 लाख का चेक सौंपा गया।