रणजी ट्रॉफी 2019-20: मैदान पर सांप घुसने की वजह से रुका मैच, सामने आया यह वीडियो 1

भारत की सबसे बड़ी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2019-20 की शुरुआत हो चुकी है। 1934 में शुरु हुए इस टूर्नामेंट का यह 86वां सीजन है। मुंबई ने अभी तक सबसे ज्यादा 41 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। गत विजेता विदर्भ का मुकाबला हनुमा विहारी की कप्तानी वाली आंध्रा से विजयवाड़ा में हो रहा है।

मैदान में आया सांप

रणजी ट्रॉफी 2019-20: मैदान पर सांप घुसने की वजह से रुका मैच, सामने आया यह वीडियो 2

Advertisment
Advertisment

आंध्रा और विदर्भ के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले को शुरू करने में देरी हुई। इसकी वजह थी कि मैदान में सांप आ गया था। इस वजह से खेल का काफी देर रोकना पड़ा और उसे बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

ग्राउंड स्टाफ के सभी सदस्य आकर उसे भगाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन फिर भी काफी समय लगा। यह मैदान पहाड़ों के बीच में स्थित है और शायद इसी वजह से सांप मैच के दौरान मैदान पर आ गया।

कई बार हो चुका ऐसा

रणजी ट्रॉफी 2019-20: मैदान पर सांप घुसने की वजह से रुका मैच, सामने आया यह वीडियो 3

यह पहला मौका नहीं है, जब ऐसी वजहों से क्रिकेट का मैच रोकना पड़ा हो। कुछ साल पहले दिल्ली के पालम मैदान में रणजी ट्रॉफी का ही मैच खेला जा रहा था। इस दौरान एक कार पिच तक पहुँच गयी थी। ड्राइवर का कहना था कि वह रास्ता खो गया है।

Advertisment
Advertisment

इसके अलावा कुत्ते के मैदान में घुसने, मधुमक्खी जैसी कारणों की वजह से भी मैच रोकना पड़ा था। हालाँकि, क्रिकेट के मैदान में पहली बार सांप देखा गया है। इसे सही समय पर नहीं देखा जाता तो खिलाड़ियों की जान को खतरा हो सकता था।

आंध्रा की खराब शुरुआत

विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत खराब रही और दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में चलते बने। सीआर ग्नानेश्वर 8 रन बनाकर आउट हुए वहीं प्रशांत कुमार के बल्ले से 10 रन निकले।

रिकी भुई के बल्ला भी शांत रहा और 9 रन बनाकर यश ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। टीम के कप्तान हनुमा विहारी पिच पर टिके हैं और श्रीकर भरत उनका साथ निभा रहे हैं।

देखें वीडियो: