सौरव गांगुली

भूत की बातें, किताबों और किस्सों तक ही अच्छी लगती हैं। यदि वह किसी दिन सामने आ जाए तो बड़े से बड़े सूरमां के पसीने छूट जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बचपन में भूत देखा है। जी हां, स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ एक लाइव चैट के दौरान उन्होंने खुद खुलासा किया है कि जब वह 12-13 साल के थे तब उन्होंने भूत देखा था।

सौरव गांगुली ने बचपन में देखा था भूत

सौरव गांगुली

Advertisment
Advertisment

भूत, प्रेत की कहानियां आपने किताबों में खूब पढ़ी होंगी और कभी कदार दादी-नानी ने भी ऐसे किस्से बताए होंगे जिसने आपको डरा दिया होगा। लेकिन अब सौरव गांगुली ने भी एक ऐसा किस्सा शेयर किया है। जी हां, दादा ने ‘स्पोर्ट्सकीडा’ के शो ‘फ्री हिट’ में गांगुली ने भूत देखने वाला पूरा किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा,

“मैंने अपने घर में भूत देखा था। उस वक्त मैं 12-13 साल का था। हमारे घर में एक लड़का काम करता था। वो रविवार की शाम थी। मैं ऊपर के कमरे में अपने परिवार के साथ था। मुझे उस लड़के के पास जाकर चाय बनाने के लिए बोलकर आने को कहा गया। मैं सीधा रसोई में गया लेकिन वो वहां नहीं था। बाद में मैं अपने घर वालों के पास वापस आ गया। इसके बाद घर वालों ने मुझे उस लड़के को छत पर देखकर आने को कहा।”

छत की बाउंड्री पर दौड़ रहा था

सौरव गांगुली ने आगे बताया,

“जब वो छत पर पहुंचे तो वो लड़का वहां नहीं था। पास में कुछ झोपड़िया बनी हुई थीं। मैं वहां गया तो देखा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर दौड़ रहा था। हमारा छह मंजिला मकान है। वह अगर वहां से गिर जाता तो मर जाता। मैंने चिल्लाकर उसे उतरने को कहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मैं नीचे भागा और अंकल को बताया कि वह लड़का पागल हो गया है। हम सब ऊपर की ओर भागे लेकिन वह नहीं दिखा।”

मां की आत्मा शरीर में आती है

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने अपने किस्से में आगे कहा भूत की एंट्री भी होती है। क्योंकि उस लड़के ने बताया कि उसकी मां उसके शरीर में निश्चित टाइम पर आती रहती हैं। गांगुली ने आगे कहा,

Advertisment
Advertisment

“बाद में जब हमने उसे और देखा तो पाया कि वो एक पेड़ की पत्तियों पर खड़ा हुआ था। हमने उसे उतरने को कहा तो वह नहीं माना। इसके बाद फायर ब्रिगेड वालों को बुलाकर उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। बाद में अगले दिन शाम के पांच बजे वह लड़का हमारे घर आया। हम उससे दूर भागने लगे तो उसने बताया कि उसकी मां निश्चित दिनों में उसके शरीर में आती है।”