सौरव गांगुली ने आधिकारिक तौर पर संभाली बीसीसीआई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 1

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष का कार्यभार संभाल किया है। 16 अक्टूबर को ही उनके अध्यक्ष बनने की बात पक्की हो गयी थी लेकिन आज आधिकारिक तौर पर उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। अभी उन्हें 10 महीने के लिए यह जिम्मेदारी मिली है लेकिन यह आगे भी बढाया जा सकता है।

निर्विरोध चुने गये

सौरव गांगुली ने आधिकारिक तौर पर संभाली बीसीसीआई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 2

सौरव गांगुली को निर्विरोध बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं और सिर्फ दूसरे इंटरनेशनल क्रिकेट हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। सौरव गांगुली से पहले अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के अध्यक्ष थे और उन्हें सुप्रीम कोर्ट बने हटा दिया था।

Advertisment
Advertisment

लेफ्टिनेंट कर्नल सर पुष्पति विजय आनंद गजपति राजू उर्फ़ विजयनग्राम के महाराजकुमार ने भारत के लिए तीन टेस्ट मैच खेला था और वह बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे। उनके बाद से भारत के लिए खेले किसी भी खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी नहीं मिली थी।

कैब के अध्यक्ष थे

सौरव गांगुली ने आधिकारिक तौर पर संभाली बीसीसीआई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 3

सौरव गांगुली 2013 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष बने थे। तीन साल बेहतरीन काम करने के बाद उन्हें दोबारा चुना गया था। उनके अध्यक्ष रहते ही कैब ने भारत में पहली बार डे नाईट प्रथम श्रेणी मैच का आयोजन करवाया था।

अब वह इसी अनुभव का इस्तेमाल भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड में करेंगे। उनके पद संभालने के साथ ही प्रशासकों की समिति यानी सीओए का कार्यकाल आज समाप्त हो गया। विनोद राय और डायना एडलुजी इसके सदस्य थे।

ये हैं अन्य सदस्य

सौरव गांगुली ने आधिकारिक तौर पर संभाली बीसीसीआई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 4

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह ने बीसीसीआई के नए सचिव के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया, जबकि पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण घूमल ने कोषाध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया।

Advertisment
Advertisment

अध्यक्ष बनने के बाद सौरव गांगुली आज दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यहाँ वह अपने आगे की रणनीति के बारे में बात कर सकते हैं।