गांगुली के अनुसार खुद की काबिलियत के अलावा इस शख्स की वजह से धोनी लगातार कर रहे है शानदार प्रदर्शन 1

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 26 रनों की बेहतरीन जीत हासिल की। भारतीय टीम इस तरह से अपनी लगातार जीत का सिलसिला इस मैच में भी जारी रखा। भारतीय टीम की जीत में एक बार फिर से पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

गांगुली के अनुसार खुद की काबिलियत के अलावा इस शख्स की वजह से धोनी लगातार कर रहे है शानदार प्रदर्शन 2

Advertisment
Advertisment

 

धोनी ने एकर बार फिर से दिखायी अपने अनुभव की ताकत

भारतीय टीम की शानदार जीत में महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए संकटमोचक साबित हुए। भारत की पारी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के सामनें शुरूआत में लड़खड़ा गई और भारत के पहले तीन विकेट केवल 11 रनों के स्कोर पर आउट हो गए लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से अपना पूरा अनुभव झोंकते हुए भारतीय टीम को संभाल लिया।

गांगुली के अनुसार खुद की काबिलियत के अलावा इस शख्स की वजह से धोनी लगातार कर रहे है शानदार प्रदर्शन 3

Advertisment
Advertisment

दादा ने धोनी सफलता के पीछे कोहली का बताया विराट हाथ

महेन्द्र सिंह धोनी के समय के साथ लगातार शानदार प्रदर्शन को लेकर सौरव गांगुली ने अपनी राय दी है। सौरव गांगुली ने महेन्द्र सिंह धोनी की इस कामयाबी का बहुत बड़ा श्रेय कप्तान विराट कोहली को दिया। सौरव गांगुली ने इस बात को लेकर कहा, कि

“जब आप लंबे समय तक खेल लेते हो, जैसे धोनी 300 वनडे से ज्यादा खेल चुके हैं। 9 हजार से ज्यादा रन बना चुके हो, तो कप्तान का विश्वास होना जरूरी होता है। कोहली ने धोनी को विश्वास दिलाया, कि वो जैसा चाहे वैसा खेल सकते हैं। कप्तान का सीनियर खिलाड़ी के प्रति विश्वास होना धोनी की इस साल सफलता का राज है।”

गांगुली के अनुसार खुद की काबिलियत के अलावा इस शख्स की वजह से धोनी लगातार कर रहे है शानदार प्रदर्शन 4

 

धोनी समय के साथ अपनी बल्लेबाजी से कर रहे हैं लगातार प्रभावित

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी पिछले कुछ समय से शानदार लय में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली की कप्तानी में धोनी लगातार अपने बल्ले की चमक दिखा रहे हैं और हर पारी के साथ साबित कर रहे हैं कि अनुभव ही सबसे बड़ी चीज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय पारी को उबारते हुए शानदार 79 रनों की पारी खेल कर स्कोर को 281 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

गांगुली के अनुसार खुद की काबिलियत के अलावा इस शख्स की वजह से धोनी लगातार कर रहे है शानदार प्रदर्शन 5