CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 1
(Photo by : Getty Images)

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच आमना सामना होगा। इस मैच में जहां दक्षिण अफ्रीका की नजरें अपने अच्छे समापन को मन में लेकर उतरेगी तो वहीं श्रीलंका की टीम जीत से सेमीफाइनल में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखने उतरेगी।

श्रीलंका के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका दे सकता है मौका

इस विश्व कप के पहले मैच से ही दक्षिण अफ्रीकी के लिए शर्मनाक सफर रहा है। जिसमें उन्हें बांग्लादेश जैसी टीम से मैच गंवाना पड़ा। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका किसी तरह से इस टूर्नामेंट का समापन अच्छे ढंग से करना चाहेगी।

Advertisment
Advertisment

CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 2

इसी बात का ध्यान रखते हुए दक्षिण अफ्रीका अपनी टीम में कुछ बदलाव के साथ श्रीलंका को हराने के लिए मैदान में उतरेगी। तो आपको बताते हैं कि ये 11 खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका दे सकता है मौका….

फाफ डू प्लेसिस(कप्तान)

दक्षिण अफ्रीका के लिए ये विश्व कप बहुत ही निराशाजनक रहा है। जिसमें कप्तान फाफ डू प्लेसिस के लिए भी कुछ सहीं नहीं घटा। फाफ ना तो बल्लेबाजी में और ना ही कप्तानी में कोई खास दम दिखा पाए।

CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 3
PC_ICC CRICKET.COM

हाशिम अमला

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हाशिम अमला से दक्षिण अफ्रीका को इस टूर्नामेंट में बड़ी उम्मीदें थी लेकिन अमला अपनी बल्लेबाजी से कोई हमला नहीं कर सके और फ्लॉप रहे। आखिरी मैचों को यादगार बनाना चाहेंगे।

Advertisment
Advertisment
CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 4
PC_ICC CRICKET.COM

क्विंटन डी कॉक

दक्षिण अफ्रीकी की टीम के स्टार खिलाड़ियों में से एक विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक से दक्षिण अफ्रीका को खासी आस थी लेकिन इन्होंने भी कुछ कमाल नहीं किया और विश्व कप में बल्ले से नाकाम रहे।

CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 5
PC_ICC CRICKET.COM

जेपी डुमिनी

इस विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जेपी डुमिनी रिटायरमेंट लेने वाले हैं। इससे पहले उनके लिए अब ये दो मैच बचे हैं जिसमें वो किसी तरह से खास बनाना चाहेंगे।

CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 6
PC_ICC CRICKET.COM

रूसी वान डर दूसेन

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाजों ने इस विश्व कप में पूरी तरह से निराश किया है लेकिन वहीं नवोदित बल्लेबाज रूसी वान डर दूसेन ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है। जिसमें इस मैच में भी उम्मीदें रहेंगी।

CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 7
PC_ICC CRICKET.COM

डेविड मिलर

दक्षिण अफ्रीका के लिए पिछले कई सालों से लगातार खेल रहे डेविड मिलर भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। मिलर से इस विश्व कप में उम्मीदें तो काफी थी लेकिन उन्होंने इन उम्मीदों को पूरी तरह से तोड़ डाला।

CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 8
PC_ICC CRICKET.COM

क्रिस मौरिस

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मौरिस के लिए ये विश्व कप ठीक-ठाक रहा है। मौरिस ने बल्लेबाजी में कुछ उपयोगी योगदान देने के साथ ही गेंदबाजी भी शानदार की। उनसे इन मैचों में आस बनी हुई हैं।

CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 9
PC_ICC CRICKET.COM

एंडिल फेलुकवायो

दक्षिण अफ्रीकी के वैसे तो सभी खिलाड़ियों ने निराश ही किया है लेकिन इन सबके बीच युवा ऑलराउंडर एंडिल फेलुकवायो ने अपने प्रदर्शन से अच्छा काम किया है। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया।

CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 10
PC_ICC CRICKET.COM

कगिसो रबाडा

दक्षि अफ्रीका के लिए इस विश्व कप में लगातार मिली नाकामयाबी में एक बड़ा कारण उनके स्टार गेंदबाज कगिसो रबाड़ा का फ्लॉप होना रहा है। कगिसो दुनिया ने नंबर वन गेंदबाज जरूर हैं लेकिन वो बहुत ही फिसड्डी साबित हुए।

CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 11
PC_ICC CRICKET.COM

इमरान ताहिर

इंग्लैंड की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद ज्यादा नहीं मिलती लेकिन फिर भी प्रोटियाज फिरकी इमरान ताहिर ने कुछ अच्छी गेंदबाजी दिखायी श्रीलंका के खिलाफ वो एक बार फिर से कमाल दिखाने को बेताब हैं।

CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 12
PC_ICC CRICKET.COM

लुंगी एनगिडी

इस टीम में तेज गेंदबाजी बेहतरीन मानी जाती थी लेकिन इनके फ्लॉप गेंदबाजों में लुंगी एनगिडी भी रहे। लुंगी की फिटनेस की समस्या और फॉर्म की समस्या खुल कर सामने आयी। अब वो आखिरी मैचों में कुछ अच्छा करना चाहेंगे।

CWC19- श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका प्रतिष्ठा बचाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान में 13
PC_ICC CRICKET.COM

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें।इं अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।