मलिंगा नहीं बल्कि मुंबई इंडियन्स के इस दिग्गज को अपनी टीम में शामिल करना चाहता है श्रीलंका 1

श्रीलंका क्रिकेट और दुनिया के दो महान खिलाड़ी कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की बल्लेबाजी को कौन भूल सकता है। ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका क्रिकेट के दो स्तंभ हैं। उन्होंने श्रीलंका की क्रिकेट को काफी ऊंचाईयों तक पहुंचाया, एक अलग पहचान बनाई। इस दो दिग्गज खिलाड़ी ने श्रीलंका क्रिकेट की संरचना की और उसे मजबूत बनाया। इन दोनों की घातक जोड़ी के संन्यास लेने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को उनकी महत्वता का ज्यादा अहसास हो रहा है।

श्रीलंका को संगकारा और जयवर्धने की है जरूरत 

Advertisment
Advertisment

मलिंगा नहीं बल्कि मुंबई इंडियन्स के इस दिग्गज को अपनी टीम में शामिल करना चाहता है श्रीलंका 2

कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने के संन्यास लेने के बाद श्रीलंका क्रिकेट का स्तर थोड़ा गिर गया है और दुर्भाग्यवश अभी तक इन दोनों खिलाड़ी जैसा कोई विकल्प भी श्रीलंकन टीम को नहीं मिला है। लिहाजा श्रीलंका क्रिकेट के मैनेजर असांका गुरुसिंहा चाहते है कि कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने श्रीलंका की क्रिकेट में सुधार लाने और उसे बुंलदियों तक पहुंचाने के लिए अपना अनुभव का योगदान दें। उन्होंने कहा कि वे कोच नहीं तो कम से कम सलाहकार के रूप में ही श्रीलंका क्रिकेट को गाइड करें तो बेहतर होगा। हालांकि, कुमार और महेला दोनों की अपनी प्रतिबद्धताएं हैं।

जयवर्धने के मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस ने 3 बार जीता IPL खिताब 

मलिंगा नहीं बल्कि मुंबई इंडियन्स के इस दिग्गज को अपनी टीम में शामिल करना चाहता है श्रीलंका 3

Advertisment
Advertisment

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मैनेजर असांका गुरुसिंहा ने आगेे कहा कि ये दोनों दिग्गज श्रीलंका क्रिकेट को समय दे पाएंगे या नहीं यह उनकी निजी फैसला है। उन्होंने कहा कि कुमार संगकारा अभी भी दुनिया भर में होने वाले लीग मैचों में खेलते हैं और महेला जयवर्धने कोचिंग को अपना अगला करियर बनाना चाहते हैं। असांका ने कहा कि महेला ने पिछले कुछ वक्त में कोचिंग में अच्छा काम किया है। उनके मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस की टीम तीन बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। लिहाजा मुझे खुशी होगी अगर महेला और संगकारा किसी भी रूप में श्रीलंका टीम की मदद कर सके।

भारत के साथ खेलना श्रीलंका के लिए है चुनौतीपूर्ण

मलिंगा नहीं बल्कि मुंबई इंडियन्स के इस दिग्गज को अपनी टीम में शामिल करना चाहता है श्रीलंका 4

भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुई टेस्ट सीरीज़ के बारे में श्रीलंका बोर्ड के मैनेजर ने कहा यह सीरीज़ निश्चित तौर पर रोमांचक होगी। श्रीलंका टीम के लिए यह एक कड़ी परीक्षा साबित होगी क्योंकि वह दुनिया की नंबर वन टीम के साथ खेल रहे हैं। जब एक नंबर वन टीम के साथ खेलते हैं तो स्वभाविक है कि मैच काफी कठिन होने वाला है और तब आप सिर्फ यह नहीं कह सकते कि पिछले दौरे में मिली हार की वजह से परेशानी में हैं।