कर्नाटक के तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविन्द ने टीम में सकारात्मक सोच लाने का श्रेय, कोच राहुल द्रविड़ को दिया| उसने कहा, कि यह महान बल्लेबाज भारत-ए के खिलाडियों को सही राह पर लेकर आया है| अरविन्द को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है जिसके वजह से वो काफी उत्साहित हैं|

कर्नाटक के इस गेंदबाज ने बांग्लादेश-ए के खिलाफ पहले अनाधिकृत वनडे मैच में 3 विकेट चटकाने के बाद रविवार को भी 2 विकेट लिए जिससे भारत-ए को इस श्रृंखला में 2-1 से जीत मिली है| इस महान खिलाड़ी ने टीम के सफलता का श्रेय अपने कोच राहुल द्रविड़ को दिया है|

Advertisment
Advertisment

अरविन्द ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि द्रविड़ एक महान खिलाड़ी हैं| वह हमारे मुश्किल समय में भी हमारा हौसला बढ़ाते रहते हैं| और अधिकांश समय वह ड्रेसिंग रूम के अन्दर और बहार सकारात्मक रहते हैं|

श्रीनाथ अरविन्द ने अपने आदर्श वसीम अकरम और जहीर कहके बारे में बात की| और बताया की ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने उन्हें बहुत ही अहम टिप्स दिए| उसने कहा, कि मेरे आदर्श वसीम अकरम, जहीर खान और अब मिशेल स्टार्क भी हैं|    

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...