पूर्व भारतीय कप्तान और टेस्ट मैचों में अधिक रन बनाने वालों की सूची में नंबर 4 पर रहे ‘राहुल द्रविड़’ के नाम टेस्ट क्रिकेट में क्रीज़ पर सबसे अधिक समय बिताने के रिकॉर्ड के साथ साथ गेंदों की सबसे ज़्यादा संख्या का सामना करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है |

वह एक मात्र खिलाडी हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में 30000 से भी अधिक गेंदों का सामना किया | द्रविड़ ने 1996 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुवात की| उन्होंने भारत के लिए कुल 164 टेस्ट खेले | जिनमे 52.31 की औसत से 13288 रन बनाये और 36 शतक जड़े|  इन्होने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2012  में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल था |

Advertisment
Advertisment

अपने 16 साल के टेस्ट क्रिकेट के दौरान द्रविड़ ने कुल 31258 गेंदों का सामना किया | जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने 200 टेस्ट मैचों में 29437 गेंदों पर खेल कर दूसरे स्थान पर रहे|  

 

 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा गेंदों का सामना करने वाले खिलाडियों की सूची में ‘द्रविड़’ शीर्ष पर –

Advertisment
Advertisment

 

खिलाडी

वर्ष

टेस्ट मैच खेले

कुल गेंदों का सामना

राहुल द्रविड़ (भारत)

1996-2012

164

31,258

सचिन तेंदुलकर (भारत)

1989-2013

200

29,437

जैक्वेस कालिस (दक्षिण अफ्रीका)

1995-2013

166

28,903

शिवनारायण चंद्रपॉल(वेस्ट इंडीज )

1994-जारी

164

27,395

एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया )

1978-1994

156

27,002

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...