Statistical Preview: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड, रोहित के पास है ये 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका 1

आईपीएल 11 में आज किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला है जिसमें कई रिकॉर्ड भी बनने वाले है। मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक इस सीजन में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है और अब अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है और इस हिसाब से अब प्लेओफ़ में भी पहुँच पाना मुश्किल ही है। आज यह मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है।

इसी बीच आज के मैच में भी हमें कई दिलचस्प रिकॉर्ड देखने को मिल सकते है, तो आइये एक नजर डालते है आज के इस मैच के उन रिकॉर्ड पर जो बन सकते है।

Advertisment
Advertisment

किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड :-


3 – ईशान किशन अब तक आईपीएल 2018 में 3 बार जीरो पर आउट हुए है। वह आईपीएल सत्र में तीन डक हासिल करने वाले दूसरे मुंबई इंडियंस खिलाड़ी हैं। 2012 के आईपीएल संस्करण में हरभजन सिंह तीन बार जीरो पर आउट हुए थे, अगर आज ये फिर से जीरो पर आउट हो गए तो ये नया अनचाहा रिकॉर्ड बना सकते है।

Statistical Preview: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड, रोहित के पास है ये 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका 2
(Photo by: Faheem Hussain /SPORTZPICS for BCCI)

10-10 – आईपीएल में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए 10 मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन बराबर का रहा है, क्योंकि दोनों ने 10-10 मैच जीते है।


22 – मोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अब तक 22 जीत हासिल किये है। केवल ड्वेन ब्रावो (27) ने मोहित के मुकाबले आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए है। उन्होंने 14 मैचों में 20.13 के औसत से 22 विकेट लिए। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई के खिलाफ 20 आईपीएल मैचों में केवल 14 विकेट लिए।

Advertisment
Advertisment

Statistical Preview: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड, रोहित के पास है ये 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका 3


42.63 – मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में क्रिस गेल की बल्लेबाजी औसत 42.63 है। उन्होंने 13 आईपीएल पारियों में चार अर्धशतक के साथ मुंबई के खिलाफ 469 रन बनाए है।

Statistical Preview: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड, रोहित के पास है ये 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका 4


118 – इंदौर में टी-20 मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 34 गेंदों पर संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक पूरा किया था, तो आज भी इनसे अच्छी बल्लेबाजी की आशा की जा सकती है, उन्होंने 118 रनों की पारी खेली थी।

Statistical Preview: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड, रोहित के पास है ये 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका 5


299 – मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक अपने ट्वेंटी-20 करियर में 299 छक्के लगाये है। ट्वेंटी-20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने के लिए उन्हें 1 और छक्के की जरुरत है।


528 – रोहित शर्मा ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अब तक 528 रन बनाए हैं। उन्होंने 19 आईपीएल पारियों में पांच अर्धशतक के साथ 33 के औसत से 528 रन बनाए। अगर ये आज 72 और रन बना देते है तो इनके पंजाब के खिलाफ 600 रन भी पूरे हो जायेंगे।


944 – आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 1000 रन पूरे करने के लिए युवराज सिंह को 56 रनों की जरूरत है। वह पंजाब के लिए 1000 आईपीएल रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी होंगे। युवराज को अपने पेशेवर करियर में 26000 रन पूरे करने के लिए 64 रन की जरूरत है।

Statistical Preview: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड, रोहित के पास है ये 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका 6


7935 – मयंक अग्रवाल ने अब तक अपने पेशेवर क्रिकेट में 7935 में कुल रन बनाये है। सभी प्रारूपों में 8000 रन पूरे करने के लिए उन्हें 65 और रन की जरूरत है।Statistical Preview: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड, रोहित के पास है ये 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका 7


इस तरह आज के इस मैच में भी कई बड़े और छोटे और साथ ही दिलचस्प रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाने वाला है।

RAJU JANGID

क्रिकेट का दीवाना हूँ तो इस पर लिखना तो बनता है।