IPL 2019- चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर दिया अपडेट, बताया क्या होंगे टीम का हिस्सा 1

इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के इतिहास की बात करें तो सबसे सफलतम टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स का नाम शुमार है तो सबसे सफलतम कप्तानों में सीएसके के ही महेन्द्र सिंह धोनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी को ऐसे ही आईपीएल का बेहतरीन कप्तान नहीं माना जाता है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी की कप्तानी के हैं खास मायने

इसके पीछे महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हासिल की गई अब तक की सफलता है। एमएस धोनी ने अपनी अगुवायी में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार खिताब दिलाए हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2019- चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर दिया अपडेट, बताया क्या होंगे टीम का हिस्सा 2

ऐसे में माना जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए महेन्द्र सिंह धोनी की उपस्थिति क्या मायने रखती है। क्योंकि इनकी कप्तानी में ये येलो ब्रिगेड अपने चरम पर दिखायी पड़ती है।

सनराईजर्स के खिलाफ एमएस धोनी की अनुपस्थिति में सीएसके को मिली थी करारी मात

इस आईपीएल सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी का बल्ले से जबरदस्त फॉर्म रहा है तो साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स भी जीत के रथ पर सवार नजर आ रही है लेकिन पिछले मैच में सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके को हार मिली।

IPL 2019- चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर दिया अपडेट, बताया क्या होंगे टीम का हिस्सा 3

Advertisment
Advertisment

सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स अपने थाला यानि महेन्द्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में उतरी थी। और मैच में चोट के कारण बाहर हुए धोनी की साफ कमी नजर आयी और टीम को एक करारी हार मिली।

फ्लेमिंग ने स्वीकारा धोनी की कमी खेली, लेकिन नहीं हैं कमजोर

महेन्द्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति को लेकर चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग मानते हैं कि धोनी की अनुपस्थिति में टीम पर जरूर फर्क पड़ता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि टीम कमजोर मानी जा सकती है।

आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि “जब भी एक महान खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म में होता है वो आपकी टीम में ना हो तो इससे आपकी टीम के साथ ही कप्तानी पर भी असर पड़ता है आपको समायोजन करना होगा। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम प्रतिस्पर्धी नहीं है। पिछले मैच में हमारी बहुत अच्छी टीम थी। हम अभी भी किसी को भी हरा सकते हैं।”

IPL 2019- चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर दिया अपडेट, बताया क्या होंगे टीम का हिस्सा 4

तो वहीं आज आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी की अपस्थिति को लेकर सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने अपने हवाले से बताया कि “अगले मैच में उनकी उपलब्धता अभी पता नहीं है। हम अभी कुछ कह नहीं सकते हैं। वो सही कॉल लेंगे।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।