IPL 2023 में हुई स्टीव स्मिथ की वापसी, इस टीम ने अपने साथ जोड़ा 1

स्टीव स्मिथ: आईपीएल 2023 (IPL 2023) को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। 31 मार्च से दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट के टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। जिसमें 10 तगड़ी टीमें 52 दिनों तक खिताब के लिए 70 मैचों में आमने-सामने होंगी। इस साल पहली बार आईपीएल में एक बड़ा संयोग देखने को मिल सकता है। इस बार आईपीएल 2023 (IPL 2023) में दुनियाई क्रिकेट के तमाम क्रिकेट प्रेमियों को फैब फोर के बल्लेबाज एक साथ एक ही टूर्नामेंट में देखने को मिल सकते हैं।

कोहली, रूट, विलियमसन और स्मिथ एक साथ दिखेंगे

IPL 2023 में हुई स्टीव स्मिथ की वापसी, इस टीम ने अपने साथ जोड़ा 2

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2023 को शुरु होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है। 31 मार्च को दुनियाई क्रिकेट के इस  सबसे बड़ा टूर्नामेंट आगाज होने जा रहा है। जिसमें दुनियाई क्रिकेट के एक से बड़े एक सितारे नजर आएंगे। इस साल आईपीएल के 16 वें सीजन में फैब फोर के चारों दिग्गज बल्लेबाज आपको एक ही टूर्नामेंट में एक साथ दिख सकते हैं।

इस साल विराट कोहली हर साल के जैसे आरसीबी (RCB) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे । इस साल जो रूट का आईपीएल खेलने का मौका मिला है। उन्हने 1 करोड़ कराशि देकर  अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। उनके अलावा गुजरत टायटंस ने केन विलियमसन को 2 करोड़ की रकम में खरीदा है।

वहीं स्टीव स्मिथ इस बार आईपीएल 20223 के लिए कसी टीम द्वारा नहीं खरीदा गया है। लेकिन इसके बावजूद वो आईपीएल में नजर आएंगे। दरअसल स्टीव स्मिथ आईपीएल में बतौर कॉमेंटेटर जुडने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैन्डल के जरिए दी।

स्मिथ ने वीडियो के जरिए बताया है,“नमस्ते इंडिया। मेरे पास आपके लिए कुछ रोमांचक खबरें हैं। मैं आईपीएल 2023 में शामिल हो रहा हूं। हां, यह सही है। मैं भारत में एक असाधारण और भावुक टीम में शामिल हो रहा हूं।”

Advertisment
Advertisment

स्टीव स्मिथ का आईपीएल करियर शानदार रहा है

IPL 2023 में हुई स्टीव स्मिथ की वापसी, इस टीम ने अपने साथ जोड़ा 3

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की बल्लेबाजी का लोहा पूरा दुनिया मानती है। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। स्मिथ पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए दिखे थे। लेकिन इस साल उन्हें किसी टीम ने अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाया। स्मिथ ने अबतक कुल 103 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें 34.51 की औसत और 128.09 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2485 रन बनाए हैं। जिनमें 1 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.