इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का आया था साथी खिलाड़ी की बहन पर ही दिल और फिर बना लिया था उसे साला 1

क्रिकेट के मैदान में दो साथी खिलाड़ियोंं के बीच दोस्ती तो बहुत गहरी होती है ये तो हर कोई जानता है लेकिन इन दो खिलाड़ियों के बीच की दोस्ती रिश्ते में बदल जाए ये तो बहुत कम बार ही हुआ है। इसी तरह भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों का बीच दोस्ती रिश्ते में बदली है। ये दो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ हैं।

इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का आया था साथी खिलाड़ी की बहन पर ही दिल और फिर बना लिया था उसे साला 2

Advertisment
Advertisment

जब गुंडप्पा विश्वनाथ को पसंद आई अपने दोस्त सुनील गावस्कर की बहन

बात दरअसल साल 1971 की थी जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे से लौटी थी। भारत में आने पर सुनील गावस्कर गुंडप्पा विश्वनाथ को अपने घर पर ले गए। सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे इस कारण से सुनील गावस्कर के घर विश्वनाथ पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद एक बहुत ही सरल स्वभाव के गुंडप्पा विश्वनाथ को अपने दोस्त सुनील गावस्कर की बहन कविता पसंद आ गई।

इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का आया था साथी खिलाड़ी की बहन पर ही दिल और फिर बना लिया था उसे साला 3

विश्वनाथ का स्वभाव देख गावस्कर परिवार हुआ शादी को राजी

Advertisment
Advertisment

अब धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती के बढ़ने के साथ ही गुंडप्पा विश्वनाथ जब-जब मुंबई होते तो सुनील गावस्कर के घर जरूर जाते। समय के साथ धीरे-धीरे विश्वनाथ का दिल पूरी तरह से कविता पर आ गया। कविता को भी विश्वनाथ भाने लगे। लेकिन कविता की उम्र कम थी इसी कारण से उन्हें कुछ साल इंतजार करना पड़ा। कविता जब शादी के लायक हो गई यानि 18 साल के होते ही विश्वनाथ ने गवास्कर के परिवार को शादी का प्रस्ताव दिया। सुनील गवास्कर से बेहतर गुंडप्पा विश्वनाथ को कौन जानता था ऐसे में उनके घरवालें तुरंत ही राजी हो गए।

इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का आया था साथी खिलाड़ी की बहन पर ही दिल और फिर बना लिया था उसे साला 4

दो अच्छे दोस्त शादी के बाद बन गए जीजा-साले की जोड़ी के रूप में

सुनील गवास्कर के परिवार से विश्वनाथ और कविता की शादी की रजामंदी मिलने के बाद शादी की तैयारियां होने लगी। इसके बाद सुनील गवास्कर की बहन कविता और गुंडप्पा विश्वनाथ की शादी बड़ी धूम-धाम से की गई। इसके बाद जो सन्नी-विशी अच्छे दोस्त के रूप में जाने जाते थे वो अब जीजा-साले की जोड़ी के रूप में पहचाने जाने लगे।

इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का आया था साथी खिलाड़ी की बहन पर ही दिल और फिर बना लिया था उसे साला 5

सुनील गवास्कर विश्वनाथ को मानते हैं सबसे अच्छा बल्लेबाज

सुनील गवास्कर को गुंडप्पा विश्वनाथ बहुत ही पसंद थे। जिस तरह से सुनील गवास्कर एक जबरदस्त बल्लेबाज रहे हैं उसी तरह से गुंडप्पा विश्वनाथ भी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं। सुनील गवास्कर महान बल्लेबाज हैं उसमें तो कोई शक नहीं, लेकिन जब सन्नी से विश्वनाथ की तुलना पर पूछा जाता है तो वो विश्वनाथ को ही आगे रखते हैं। सन्नी कहते हैं कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में विशी जैसा बल्लेबाज नहीं देखा है। वो जिन गेंदो को आसानी से खेल जाते थे उस पर बल्लेबाज आउट हो जाते थे।

इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का आया था साथी खिलाड़ी की बहन पर ही दिल और फिर बना लिया था उसे साला 6

गवास्कर का विशी से वो मजाक

एक बार की बात है साल 1981 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी। इस दौरान मेलबर्न में भारतीय समुदाय ने उन्हें एक कार्यक्रम में बुलाया। इसमें जब सन्नी को बोलने को कहा तो उन्होंने अपने जीजा विश्वनाथ से मजाक करते हुए कहा कि आप लोग सामने बैठे हुए इन छोटे कद के क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ को जानते ही होंगे। वो बहुत ही खतरनाक व्यक्ति हैं। एक बार मैंने उन्हें अपने घर पर भोजन पर बुलाने की गलती की थी। नजीता खतरनाक रहा था। उन्होंने अगले ही दिन मेरी बहन से शादी कर ली।

इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का आया था साथी खिलाड़ी की बहन पर ही दिल और फिर बना लिया था उसे साला 7

सुनील गवास्कर का विश्वनाथ नाम का प्रेम

सुनील गवास्कर को विश्वनाथ बहुत ही पसंद थे, उन्होंने अपनी इसी पसंद के कारण जब वो बेटे के पिता बने तो उन्होंने अपने बेटे का नाम रोहन जयविश्वा रखा। ये तीन नाम का एक नाम है। सुनील गावस्कर के तीन फेवरेट क्रिकेटर रोहन कन्हाई, गुडंप्पा विश्वनाथ और एमएल जयसिम्हा के नामों को मिलाकर अपने बेटे का नाम रखा।

इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का आया था साथी खिलाड़ी की बहन पर ही दिल और फिर बना लिया था उसे साला 8

गुंडप्पा विश्वनाथ जी रहे हैं बेहतर जीवन

गुंडप्पा विश्वनाथ औऱ उनकी पत्नी बैंगलुरू में रहते हैं। 69 साल के विशी अपनी पत्नी और एक बेटे दैविक के साथ शांति भरा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। विश्वनाथ क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद आईसीसी में मैच रैफरी के साथ ही भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता भी बने।