सिर्फ बाईक और बन्दुक के दीवाने नहीं बल्कि धोनी की यह भी है पसंद 1

भारतीय वनडे और टी ट्वेंटी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बाईक और बंदूक से प्यार किसी से छुपा नहीं हैं. लेकिन अब भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने ये खुलासा किया हैं कि, महेंद्र सिंह धोनी को बासुरी बजाना काफी पसंद हैं. महेंद्र सिंह धोनी के 35 वे जन्मदिन के मौके पर सुरेश रैना ने एक विडियो शेयर किया हैं, जिसमे धोनी बासुरी बजाते नजर आए हैं.

लिमीटेड ओवर में महेंद्र सिंह धोनी भारत के कप्तान हैं, और उन्होंने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं. धोनी 2 बार आईसीसी क्रिकेटर अॉफ द ईयर अवॉर्ड भी जीते हैं.

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पिछले महीने भारत ने जिंम्बाब्वे को वनडे सीरीज में 3-0 और टी ट्वेंटी सीरीज में 2-1 से हराया.

फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी को काफी आराम मिल रहा हैं, क्योंकि धोनी अगली सीरीज अक्टूबर महीने में खेलेंगे, जब न्यूजीलैंड टीम भारतीय दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने आएगी.

धोनी बाईक, बंदूक, और कुत्तों से काफी प्यार करते हैं, लेकिन बासुरी के लिए उनका प्यार हमे अभी पता चला हैं.

इस साल धोनी की कप्तानी में भारत ने एशिया टी ट्वेंटी कप जीता, तो टी ट्वेंटी विश्वकप के सेमीफाइनल तक भारत पहुंचा. 2015 विश्वकप से पहले धोनी टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं. 2015 वनडे विश्वकप में भी भारत सेमीफाइनल तक उनकी कप्तानी में पहुंचा था.

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी अब 2017 चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 का वनडे विश्वकप तक खेल सकते हैं, और 2019 का विश्वकप उनका आखिरी टुर्नामेंट हो सकता हैं.

ये रहा विडियो:

sagar mhatre

I am sagar an ardent fan of cricket. I want to become a cricket writer, i always suport virat kohli and ms dhoni in every international match, but not in ipl in ipl i always chear for mumbai indian and...