भारत में इसी साल वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) का टूर्नामेंट अक्टूबर-नवम्बर के महीने में खेलना है। अभी स्क्वॉड की घोषणा नहीं हुई है लेकिन उससे पहले ही इस बात का अनुमान लगाया जाने लगा है कि टीम इंडिया में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा ?
वहीं, वर्तमान समय में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्हें मौका नहीं मिल रहा है लेकिन वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में इन खिलाड़ियों की सरप्राइज एंट्री हो सकती है और अगर इन्हें मौका मिला, तो भारत को चैम्पियन बनने से कोई नहीं रोक सकता है। आइये जानते हैं, उन 3 खिलाड़ियों के बारे में।
शिखर धवन
इस लिस्ट में पहला नाम शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का है, जिनकी वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में सरप्राइज एंट्री हुई, तो वो भारत को चैम्पियन बना सकते हैं। धवन पिछले साल के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनके बाहर होने से रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने अच्छी साझेदारी बनाई है।
हालाँकि, भारत को अभी भी एक बैकअप ओपनर की जरूरत है। ऐसे में धवन इसके बेस्ट विकल्प हैं। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में उनका अनुभव टीम के काम आ सकता है। आईपीएल 2023 के दौरान भी ये खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में था। वहीं, धवन को एसियन गेम्स के लिए भी नहीं चुना गया है। मतलब साफ़ है, चयनकर्ता उन्हें विश्व कप में मौका देने के बारे में सोच रहे हैं।
रविचंद्रन अश्विन
इस लिस्ट में दूसरा नाम रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का है, जिन्हें वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में मौका मिलेगा तो वो भारत को चैम्पियन बना सकते हैं। 2018 के बाद से ही अश्विन ने केवल दो वनडे मुकाबले खेले हैं। हालांकि, उनके अनुभव को देखते हुए, चयनकर्ता उन्हें मौका दे सकते हैं। अश्विन पिछले दो विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में इस ऑफ स्पिनर का प्रदर्शन सभी फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्हें वनडे में मौका देने पर शक की कोई गुंजाईश नहीं होनी चाहिए।
वहीं, दूसरी ओर एसियन गेम्स के लिए वाशिंगटन सुंदर को मौका देकर चयनकर्ताओं ने इस बात पर अपनी मुहर लगा दी है कि वो इस युवा खिलाड़ी पर विचार नहीं कर रहे हैं। इसके बाद मेन इन ब्लू के पास कोई ऑफ स्पिनर नहीं होगा जो बल्लेबाजी कर सके, और अश्विन इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं। धवन की तरह अश्विन की भी वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में सरप्राइज एंट्री हो सकती है।
भुवनेश्वर कुमार
इस लिस्ट में तीसरा नाम भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का है, जिन्हें वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में मौका मिलेगा तो वो भारत को चैम्पियन बना सकते हैं। भुवी पिछले कुछ सालों से वनडे क्रिकेट में सक्रिय रूप से नहीं खेले हैं। उन्होंने 2020 में कोई मैच नहीं खेला, 2021 में पांच और 2022 में दो मैच खेले। वहीं, उनको लेकर हमेशा से ही फिटनेस की समस्या रही है।
हालांकि, गौर करें तो भारत को अब एक अनुभवी तेज गेंदबाज की जरूरत है क्योंकि बुमराह की वापसी पर अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। शमी भी अब लंबे फॉर्मेट में कुछ ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके हैं। ऐसे में भुवी का अनुभव टीम इंडिया के काम आ सकता है। धवन और अश्विन की तरह भुवनेश्वर की भी वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में सरप्राइज एंट्री हो सकती है।
ये भी पढें: टीम इंडिया के इन 6 खिलाड़ियों ने देश के साथ की गद्दारी, अब पाकिस्तानियों की टीम से खेलेंगे क्रिकेट