सैयद किरमानी ने महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली में इन्हें बताया भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान 1

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी अगुवायी में हाल ही में वेस्टइंडीज को उन्हीं की सरजमीं पर 2-0 के अंतर से टेस्ट क्रिकेट में खदेड़ा। विराट कोहली ने कप्तानी में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ इन दो टेस्ट मैचों को जीतने के साथ ही वो भारत के सबसे सफलतम टेस्ट कप्तान बन गए हैं।

विराट कोहली ने महेन्द्र सिंह धोनी को कप्तानी में पछाड़ा

विराट कोहली अब भारतीय क्रिकेट इतिहास में टेस्ट फॉर्मेट में 28 मैच जीतने के साथ ही सबसे सफल कप्तान बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के 27 टेस्ट जीत के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया है।

Advertisment
Advertisment

सैयद किरमानी ने महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली में इन्हें बताया भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान 2

विराट कोहली के भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम टेस्ट कप्तान बनने के बाद अब एक बहस शुरू हो गई है कि आखिर भारतीय क्रिकेट इतिहास में विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी में सबसे अच्छा कप्तान कौन है?

सैयद किरमानी अभी भी धोनी को मानते हैं विराट से बड़ा कप्तान

भले ही विराट कोहली ने धोनी को टेस्ट जीतने के मामलेमें पीछे कर दिया लेकिन भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी आज भी धोनी को ही विराट से ऊपर रखते हैं।

सैयद किरमानी ने महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली में इन्हें बताया भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान 3

Advertisment
Advertisment

सैयद किरमानी ने इसको लेकर कहा कि “हर युग में अलग-अलग व्यक्तियों के साथ कप्तान रहा है। जब धोनी कप्तान थे, तो वो तीनों ही फॉर्मेट में सफल रहे हैं और भारत को नंबर 1 पर ले गए। ”

“उसके बाद उनके इस स्थान को कोहली ने संभाला। उन्हें कई और रिकॉर्ड हासिल करने के लिए कुछ समय दें। आप सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान के रूप में उन्हें अभी नहीं रख सकते। ये धोनी हैं जिन्हें अब तक का सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान के रूप में सराहा गया है। इसलिए कोहली को वहां जाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है। भारतीय कप्तान के रूप में वहां तक पहुंचने में कोहली को और पांच साल लगेंगे।”

वेस्टइंडीज के प्रदर्शन पर सैयद किरमानी से जतायी निराशा

वेस्टइंडीज के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर सैयद किरमानी ने कहा कि “ये अपने आप में एक चक्र है जो एक व्यक्ति पर और टीम पर पड़ता है। हर टीम और हर व्यक्ति के पास एक अच्छा समय होता है। उस आधार पर, वे दिन थे जब वेस्टइंडीज ने दो दशकों से ज्यादा समय तक क्रिकेट पर शासन किया था। वे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम थी। वो दुनिया की हर टीम को हरा रहे थे।”

भारतीय टीम

उन्होंने आगे कहा कि” हम विश्व कप में वेस्टइंडीज को हराने के लिए राष्ट्रमंडल क्रिकेट नेशन में पहले थे और पूरी क्रिकेट बिरादरी को चौकन्ना कर दिया। भारत ने दिखाया कि एक कमजोर टीम एक चैंपियन टीम को हरा सकती है। वेस्टइंडीज की महानता दिग्गज क्रिकेटरों के रिटायरमेंट के बाद समाप्त हो गई।”

तब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आए और हावी हो गए। अपने दिग्गजों के संन्यास के बाद भारत ने सौरव गांगुली के नेतृत्व वाली प्रमुख टीम के रूप में पदभार संभाला और फिर एमएस धोनी के साथ शुरुआत की। हमें लगता है कि अब सबसे अच्छी टीम हम हैं।

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।