टी-20 क्रिकेट के बढ़ रहे लगातार क्रेज के बीच पिछले साल क्रिकेट को और भी छोडटा और रोमांचक बनाने के लिए टी-10 क्रिकेट लीग की एन्ट्री हुई जो अब अपने दूसरे संस्करण को भी शुरू करने जा रही है। आज से यानि 21 नवंबर से शारजाह में टी-10 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है।
टी-20 क्रिकेट लीग के क्रेज के बीच टी-10 क्रिकेट लीग का आगाज
विश्व क्रिकेट के दिग्गज और स्टार खिलाड़ियों से भरी इस टी-10 लीग के दूसरे सीजन का आगाज होने के साथ ही अब क्रिकेट फैंस की नजरें इस टूर्नामेंट पर भी आ टिकी हैं।
अब जब आज से टी-10 लीग का आगाज होने जा रहा है तो क्रिकेट फैंस में भी इसका क्रेज दिखाई देना तो तय है तो आपको हम इस टी-10 क्रिकेट लीग के कार्यक्रम के साथ ही पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
8 टीमों के बीच कुल खेले जाएंगे 29 मैच, 2 दिसंबर को फाइनल
इस टी-10 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में इस बार टीमों की संख्या को 6 से बढ़ाकर 8 टीमों का कर दिया गया है जिसके बाद अब इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम भी बड़ा और लंबा हो गया है जिसमें कुल 29 मैच खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट की शुरुआत आज से होगी जो 2 दिसंबर तक चलेगा। 2 दिसंबर को इस लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला मैच आज रात 8 बजे कराचियंस और राजपूत्स के बीच खेला जाएगा।
ये स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे इस लीग में पहली बार
टी-10 लीग के पहले सीजन में कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आए थे और इसके साथ ही इसके दूसरे सीजन में भी कई और स्टार खिलाड़ियों की एन्ट्री हुई है।
जिसमें क्रिस गेल, ब्रेडन मैकुलम, ओएन मोर्गन, जोफ्रा आर्चर, कोलिन मुनरो, राशिद खान, शेन वाटसन, शाहिद अफरीदी, जहीर खान, किरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, लसिथ मलिंगा और सुनील नरेन जैसे स्टार खिलाड़ी जुड़े हैं।
Date | Group | Fixture | Time (IST) |
21-Nov-18 | A | Karachians vs Rajputs | 8:00 PM |
21-Nov-18 | A | Kerala Kings vs Pakhtoons | 10:15 PM |
22-Nov-18 | B | Bengal Tigers vs Northern Warriors | 5:00 PM |
22-Nov-18 | A | Karachians vs Kerala Kings | 7:15 PM |
22-Nov-18 | B | Maratha Arabians vs Northern Warriors | 9:30 PM |
23-Nov-18 | A | Pakhtoons vs Rajputs | 5:00 PM |
23-Nov-18 | B | Bengal Tigers vs Maratha Arabians | 7:15 PM |
23-Nov-18 | B | Northern Warriors vs Punjabi Legends | 9:30 PM |
24-Nov-18 | B | Karachians vs Pakhtoons | 8:00 PM |
24-Nov-18 | A | Bengal Tigers vs Punjabi Legends | 10:15 PM |
25-Nov-18 | B | Kerala Kings vs Rajputs | 8:00 PM |
25-Nov-18 | A | Maratha Warriors vs Punjabi Legends | 10:15 PM |
26-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 8:00 PM |
26-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 10:15 PM |
27-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 8:00 PM |
27-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 10:15 PM |
28-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 8:00 PM |
28-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 10:15 PM |
29-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 5:00 PM |
29-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 7:15 PM |
29-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 9:30 PM |
30-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 5:00 PM |
30-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 7:15 PM |
30-Nov-18 | Playoffs | TBD vs TBD | 9:30 PM |
01-Dec-18 | Semifinal 1 | Playoffs 1st Pos vs Playoffs 2nd Pos | 5:00 PM |
01-Dec-18 | Eliminator 1 | Playoffs 3rd Pos vs Playoffs 4th Pos | 7:15 PM |
01-Dec-18 | Semifinal 2 | Semifinal 1 Runner Up vs Eliminator 1 Winner | 9:30 PM |
02-Dec-18 | Third Place | Eliminator 1 Runner Up vs Semifinal 2 Runner Up | 7:15 PM |
02-Dec-18 | Final | Semifinal 1 Winner vs Semifinal 2 Winner | 9:30 PM |
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।