T20 World Cup 2022 के टूर्नामेंट के लिए हुआ बड़ा ऐलान, ग्रुप और शेड्यूल को लेकर आई बड़ी जानकारी
T20 World Cup 2022 के टूर्नामेंट के लिए हुआ बड़ा ऐलान, ग्रुप और शेड्यूल को लेकर आई बड़ी जानकारी

ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) खेला जाना है और इस टूर्नामेंट के पहले दौर के लिए जिम्बाब्वे, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज की टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप बी में अंतिम स्थान हासिल करने के लिए जिम्बाब्वे की टीम ने नीदरलैंड को हराकर क्वालीफायर बी जीता है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया पहली बार आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) की मेजबानी करने वाला है, जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी और इसका समापन 13 नवंबर 2022 को होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन 7 शहरों में होना है, जिसमें जिलॉन्ग और होबार्ट पहले दौर की मेजबानी करेंगे। इसी मेगा इवेंट के लिए ग्रुप और शेड्यूल फाइनल हो गया है।

Advertisment
Advertisment

यह टीमें हैं ग्रुप ए और 1 में

 T20 World Cup 2022

आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) के लिए ग्रुप ए में नामीबिया, श्रीलंका, यूएई और नीदरलैंड ने जगह बनाई है। वहीं, ग्रुप 1 की बात करें तो इसमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के अलावा ग्रुप ए की विनर और ग्रुप बी की रनरअप टीम होगी।

यह टीमें हैं ग्रुप बी और 2 में

आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) के लिए ग्रुप बी की अगर हम बात करें तो इसमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम को मौका मिला है। वहीं, ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के अलावा ग्रुप ए की रनरअप टीम और ग्रुप बी की विनर टीम शामिल होगी। ऐसे में पहले दौर में 8 टीमें होंगी जबकि दूसरे दौर में 12 टीमें होंगी, जो सुपर 12 के मुकाबले खेलेंगी।

Advertisment
Advertisment

टूर्नामेंट के लिए कुछ इस तरह बाटें गए हैं ग्रुप

T20 World Cup 2022

ग्रुप ए: नामीबिया, श्रीलंका, यूएई और नीदरलैंड
ग्रुप बी: आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे

ग्रुप 1: अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप ए विनर और ग्रुप बी रनरअप
ग्रुप 2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, ग्रुप ए रनरअप और ग्रुप बी विनर