तानिया भाटिया की स्टंपिंग ने दिलाई महेंद्र सिंह धोनी की याद, देखें वीडियो 1

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सुने लूस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की टीम में चोटिल स्मृति मंधाना की जगह प्रिया पुनिया को डेब्यू करने का मौका मिला।

तानिया भाटिया ने किया स्टंप

तानिया भाटिया की स्टंपिंग ने दिलाई महेंद्र सिंह धोनी की याद, देखें वीडियो 2

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम की विकेटकीपर तानिया भाटिया ने दक्षिण अफ्रीका की विकेटकीपर बल्लेबाज तृषा चेट्टी को स्टंप किया। 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर तृषा ने स्लॉग स्वीप करने की कोशिश की और इसी दौरान उनका पैर क्रीज से बाहर निकल गया और तानिया ने स्टंप उड़ा दिए।

तृषा अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी और उन्होंने 17 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली। तानिया ने यह स्टंप बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज एकता बिष्ट की गेंद पर किया। एकता की ही गेंद पर उन्होंने मिगन्न डू प्रीज़ को भी स्टंप किया।

धोनी की याद आई

तानिया भाटिया की स्टंपिंग ने दिलाई महेंद्र सिंह धोनी की याद, देखें वीडियो 3

21 वर्षीय तानिया भाटिया ने महेंद्र सिंह धोनी जैसा स्टंप किया। अन्य विकेटकीपर जहाँ गेंद को अपने तक आने का इंतजार करते हैं वहीं धोनी अपना हाथ आगे रखते हैं और गेंद आने के साथ ही गिल्लियां बिखेर देते हैं।

Advertisment
Advertisment

इस मौके पर तानिया भाटिया ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने गेंद के आने का इंतजार करने की जगह खुद गेंद तक पहुँच कर गिल्लियां बिखेर दी। इससे बल्लेबाज को पीछे आने का समय ही नहीं मिला।

165 रनों का लक्ष्य मिला

तानिया भाटिया की स्टंपिंग ने दिलाई महेंद्र सिंह धोनी की याद, देखें वीडियो 4

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाये। उनकी शुरुआत खराब रही और झूलन गोस्वामी ने मैच की पहली ही गेंद पर लिजेल ली को एलबीडबल्यू कर भारतीय को बेहतरीन शुरुआत दी।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच 6 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गयी थी। सीरीज के दो मैच बारिश की वजह से धुल गये वहीं भारत ने 3 मैच को अपने नाम किया तो दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ एक जीत मिली। स्मृति मंधाना की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम को जीत के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करनी पड़ेगी।

देखें वीडियो:

https://twitter.com/MohitDa29983755/status/1181845267059838976?s=20