क्रिस गेल
क्रिस गेल

क्रिस गेल, क्रिकेट के खेल का वो खिलाड़ी जिसने जब चाहा तब उसने छक्का मारा, क्रिकेट एक्स्पर्ट्स क्रिस गेल को “महामानव” की उपाधि देते हैं। और ये उपाधि उनके काम के ऊपर बिल्कुल एकदम सटीक बैठती है। क्रिस गेल वो बल्लेबाज है जिसने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत ही छक्के से की थी। यह एक ऐसा बल्लेबाज था जिसने न जाने कितने ही गेंदबाजों का करियर समाप्त कर दिया। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मे सबसे अधिक छक्के लगाने वाला यह बल्लेबाज अब क्रिकेट के मैदान मे बहुत कम दिखाई देता है।

लेकिन एक ओर जहाँ क्रिस गेल ने क्रिकेट खेलना कम कर दिया तो वहीं दूसरी ओर एक खिलाड़ी ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत कर दी। इस खिलाड़ी के खेलने की तकनीकी और स्टाइल भले ही क्रिस गेल से थोड़ी अलग हो लेकिन इसने छक्के क्रिस गेल के ही अंदाज में लगाए हैं। आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि यह खिलाड़ी किसी दूसरे देश का नहीं बल्कि हमारे देश भारत का है। आज हम आपको इस युवा क्रिस गेल के बारे में बताने जा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

तिलक वर्मा साबित हो सकते हैं टीम इंडिया के क्रिस गेल

तिलक वर्मा
तिलक वर्मा

इन दिनों टीम इंडिया के पास युवा खिलाड़ियों की ऐसी फौज जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। ये स्भी खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभावान हैं और इन्होंने कई मौकों पर खुद की प्रतिभा को बखूबी साबित किया है। इन्हीं प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी है तिलक वर्मा, जी हाँ वही तिलक वर्मा जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं और हार और मुंबई इंडियंस के बीच अकेले ही दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं।

तिलक वर्मा एक बहुत ही धैर्यवान खिलाड़ी हैं और उनका यह धैर्य उनके खेलने के तरीके में भी दिखाई देता है। लेकिन जब यह खिलाड़ी अपने आक्रामक रूप में आता है तो इसके आगे कोई भी गेंदबाजी क्रम नहीं आ सकता है। तिलक वर्मा के पास लंबे छक्के लगाने की कला मौजूद है और वो आईपीएल मे कई बार अपनी इस प्रतिभा को सबके सामने दिखा चुके हैं।

लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं तिलक वर्मा

तिलक वर्मा क्रिकेट के मैदान में लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले इस क्रिकेटर का डोमेस्टिक करियर भले ही ज्यादा लंबा न रहा हो लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने अपने इसी करियर के अंदर खूब छक्के लगाए हैं।

बात करें घरेलू क्रिकेट में तिलक वर्मा के रिकॉर्ड की तो उन्होंने अपने करियर में अभी तक खेले गए कुल 85 मैचों में 3255 रन बनाए हैं, इस दौरान इनके बल्ले से 256 चौके और 138 छक्के निकले हैं।

Advertisment
Advertisment

इन्हें भी पढ़ें – वर्ल्ड कप 2023 के बाद संन्यास का ऐलान करेंगे विराट कोहली, अचानक लिया बड़ा फैसला