भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद भी आईसीसी द्वार जारी की गयी तजा रैंकिंग में अपने दुसरे स्थान पर बना हुआ है| जबकि दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है| भारत इस रैंकिंग में 114 अंक पाया है जबकि दक्षिण अफ्रीका के 112 अंक हैं| इस रैंकिंग मर ऑस्ट्रेलिया 127 अंक के साथ पहले स्थान पर है|

आईसीसी द्वारा जारी इस रैंकिंग में जिम्बाब्वे दसवें स्थान पर है| चूँकि आयरलैंड और जिम्बाब्वे दोनों ने 46 अंक हासिल किये हैं| लेकिन जिम्बाब्वे दशमलव अंक में आगे है| अगर दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज को 4-1 से जीतता तो वो इस रैंकिंग दुसरे स्थान पर होता और भारत तीसरे स्थान पर|

Advertisment
Advertisment

 

आईसीसी द्वारा जारी बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली ने एक छलांग ऊपर लगाईं है और दुसरे स्थान पर पहुँच गए हैं| जबकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी. डिविलियर्स इस रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं| और वो विराट कोहली से 96 अंक आगे हैं|

डिविलियर्स ने भारत के खिलाफ हालही में हुए 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3 शतक लगाए हैं, जबकि विराट कोहली ने मात्र एक ही शतक लगाया है| इस रैंकिंग में भारतीय कप्तान धोनी ने दो स्थान पीछे खिसक कर छठे स्थान पर पहुँच गए हैं| और हाशिम अमला 5वें स्थान पर पहुँच गए हैं| जबकि शिखर धवन 7वें स्थान पर हैं|

 

Advertisment
Advertisment

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...