महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के करियर को लेकर पिछले कुछ महीनों से चली आ रही अटकलबाजी को अब लगता है कि संकेत मिल गया है कि अब वो संन्यास की घोषणा करने वाले हैं। जिसका एक बड़ा संकेत महेन्द्र सिंह धोनी की तरफ से तो नहीं आया लेकिन बीसीसीआई ने अप्रत्यक्ष रूप से दे दिया है।

महेन्द्र सिंह धोनी को सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट से किया बाहर

बीसीसीआई ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट की सूची को जारी किया है। जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी किसी भी सूची में शामिल नहीं हैं यानि उन्हें सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट से ही बाहर कर दिया है।

Advertisment
Advertisment

क्या इतना जल्दी सही है ट्वीटर पर #THANKYOUDHONI को ट्रेंड कराना? 1

बीसीसीआई के द्वारा महेन्द्र सिंह धोनी को सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर करना ही एक तरह से अब उनके करियर के खत्म होने का बड़ा संकेत दे दिया है जिसके बाद अब तो पिछले दिनों से चली आ रही अटकलबाजी भी खत्म हो जाएगी।

फैंस ने भी सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद माना धोनी का करियर खत्म

भारतीय क्रिकेट टीम के सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में 5 करोड़ वाली ग्रेड ए में शामिल महेन्द्र सिंह धोनी को अब किसी भी ग्रेड में जगह नहीं मिलने के बाद फैंस ने भी मान लिया है कि महेन्द्र सिंह धोनी का करियर अब खत्म हो गया है और वो किसी भी वक्त संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

लेकिन ऐसा नहीं हैं कि किसी भी खिलाड़ी को सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर करने की स्थिति में वो फिर से कभी देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है। बल्कि कई बार देखा गया है जब कोई खिलाड़ी सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर तो किया जाता है लेकिन देश के लिए खेलते हुए देखा गया है।

धोनी को लेकर ट्विटर पर हुआ #THANKYOU ट्रेंड

अब महेन्द्र सिंह धोनी के सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद ये तो खुद धोनी या बीसीसीआई ही बता सकता है कि धोनी भारत के लिए अब खेलेंगे या नहीं लेकिन जिस तरह से एक बड़े खिलाड़ी का सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट खत्म होता है तो जरूर कुछ अलग बात है।

क्या इतना जल्दी सही है ट्वीटर पर #THANKYOUDHONI को ट्रेंड कराना? 2

फैंस को भी ऐसा ही लगता है और इसी कारण से धोनी का बीसीसीआई ने जैसे ही सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट खत्म किया उसके बाद से ट्विटर पर #THANKYOU का ट्रेंड चल पड़ा है।

क्या इतना जल्दी सही है ट्वीटर पर #THANKYOUDHONI को ट्रेंड कराना? 3