क्रिकेटरों द्वारा दिए गए 10 सबसे विवादित बयान, भारतीय दिग्गज भी नहीं रहे पीछे 1

क्रिकेट का खेला काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में लगातार अपनी राय रखते रहते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह अपनी राय रखते हैं। इसे लेकर कई बार विवाद भी हो जाता है। खिलाड़ियों को दुनिया भर में रोल मॉडल के रूप में देखा जाता है। वर्तमान में चल रहे विश्व कप के दौरान भी वह अपनी राय रख रहे हैं। इसपर भी लगातार विवाद हो रहा है।

इससे पहले भी कई क्रिकेटर अपने बयान की वजह से विवादों में रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर के साथ विदेशी क्रिकेटर भी कई ऐसे बयान देते हैं, जिससे विवाद खड़ा हो जाता है। इसी खिलाड़ी अपनी जीवनी लिखते हैं और इसमें कई ऐसी बातें लिख देते हैं, जिसके बारे में किसी को भी पता नहीं होता। कई बार वह अपनी किताब मीडिया के बीच लाने के लिए भी ऐसा करते हैं।

Advertisment
Advertisment

आज हम आपको 10 ऐसे ही विवादित बयानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. कगिसो रबाडा (विराट कोहली अपरिपक्व हैं)

क्रिकेटरों द्वारा दिए गए 10 सबसे विवादित बयान, भारतीय दिग्गज भी नहीं रहे पीछे 2

आईसीसी विश्व कप 2019 में 5 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच हुआ था। इस मैच से पहले खिलाड़ियों के बीच काफी जुबानी जंग चली थी। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में बयान दिया था। विराट को इस समय दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है वहीं रबाडा की गिनती भी सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है। दोनों के बीच 2018 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में हुए सीरीज के दौरान भी काफी जुबानी जंग देखने को मिली थी।

विश्व कप में मैच से पहले कगिसो रबाडा ने कहा था कि “विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं। लेकिन वह किसी को अपशब्द नहीं कह सकते। विराट मुझे समझ में नहीं आते। हो सकता है आक्रामकता से उन्हें कुछ फायदा होता हो। लेकिन मैं इस व्यवहार को बेहद अपरिपक्व मानता हूं।”

Advertisment
Advertisment

इसके बाद विराट कोहली से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बारे में सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में विराट ने कहा था कि इसका फैसला मैदान में हो तो ज्यादा अच्छा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उस मैच में भारतीय टीम को जीत मिली थी। विराट ने भले ही बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन रबाडा उन्हें नहीं आउट कर पाए।