9 साल बाद भारत ने एक बार फिर किया ये कारनामा और दुर्भाग्यवश श्रीलंका फिर बनी शिकार 1

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने नागपुर में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद बुलंद हौसलों के साथ दिल्ली टेस्ट में उतरी। भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को अपने नाम कर किसी भी तरह सीरीज जीतने के इरादें से खेल रही है।

9 साल बाद भारत ने एक बार फिर किया ये कारनामा और दुर्भाग्यवश श्रीलंका फिर बनी शिकार 2

Advertisment
Advertisment

भारत ने 537 रन बनाकर की पारी घोषित

भारतीय टीम के ये इरादें दिल्ली टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ही दिन साफ हो गए।कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली टेस्ट मैच में जबरदस्त पारी खेलते हुए 243 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।

कोहली के इस शानदार पारी और मुरली विजय की जबरदस्त शतक की मदद से भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी और श्रीलंका को बल्लेबाजी दी।

9 साल बाद भारत ने एक बार फिर किया ये कारनामा और दुर्भाग्यवश श्रीलंका फिर बनी शिकार 3

Advertisment
Advertisment

श्रीलंकाई टीम को पहली ही गेंद पर शमी ने दिया झटका

भारतीय टीम के बल्लेबाजों की जबरदस्त मार के बाद श्रीलंका की टीम खेलने उतरी। सलामी बल्लेबाज करूणारत्ने के साथ इस बाद ऑलराउंडर दिलरूवान परेरा बल्लेबाजी के लिए आए। थकी हुई श्रीलंकाई टीम को अपनी पहली पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने 440 वॉट का ही झटका दे डाला।

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी के खिलाफ साहा को कैच देकर चलते बने।

9 साल बाद भारत ने एक बार फिर किया ये कारनामा और दुर्भाग्यवश श्रीलंका फिर बनी शिकार 4

भारतीय टीम ने 9 साल बाद किसी मैच की पहली गेंद पर किया विकेट हासिल

श्रीलंकाई टीम ने बड़ी मुश्किलों का सामना कर बल्लेबाजी के दौरान पहली ही गेंद पर ऐसा होने की कल्पना भर भी नहीं की होगी लेकिन श्रीलंका को बड़ा झटका लगा। वहीं भारतीय टीम ने श्रीलंका का पहली ही गेंद पर विकेट हासिल कर सालों बाद एक बड़ा कारनामा किया। भारतीय टीम ने करीब 9 सालों के बाद पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करने का कारनामा किया।

9 साल बाद भारत ने एक बार फिर किया ये कारनामा और दुर्भाग्यवश श्रीलंका फिर बनी शिकार 5

2009 में श्रीलंका के खिलाफ ही हुआ था ऐसा कारनामा

इससे पहले साल 2009 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ ही पारी की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान ने कानपुर में खेले गए उस टेस्ट में श्रीलंका की पारी की पहली ही गेंद पर तिलकरत्ने दिलशान को चलता किया था।