लम्बे समय तक चले अफेयर के बाद टूटा कोच रवि शास्त्री समेत इन दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का दिल 1

बॉलीवुड की तरह की क्रिकेटर्स की लव लाइफ के भी चर्चे आम हैं। जिस तरह से क्रिकेटर मैदान में सुर्खिया बटोरते हैं ठीक उसी तरह के उनके अफेयर के किस्से भी खूब सुनने को मिलते हैं। वैसे कई क्रिकेटरों का अफेयर चला। लेकिन आज हम आपको ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिनका अफेयर तो सालों तक किसी और से चला और शादी दूसरी लड़की से हो गई।

महेन्द्र सिंह धोनी

Advertisment
Advertisment

वैसे तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम लड़कियों के साथ इतना नहीं जोड़ा गया है, लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी का भी प्रियंका नाम की लड़की के साथ कुछ समय अफेयर चला, जिसकी पुष्टि खुद विश्व विजेता कप्तान ने की थी।

प्रियंका का बाद में रोड़ एक्सीडेंट में निधन हो गया। जो धोनी पर बनी फिल्म में भी बताया गया है। प्रियंका के गुजर जाने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने साक्षी रावत से 2010 में शादी कर ली।

लम्बे समय तक चले अफेयर के बाद टूटा कोच रवि शास्त्री समेत इन दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का दिल 2

युवराज सिंह

Advertisment
Advertisment

फाइटरमैन युवराज सिंह भारत के एक हैंडसम क्रिकेटर्स में से एक रहे हैं, ऐसे में स्वाभाविक है उनका नाम लड़कियों के साथ तो जुड़ा ही होगा। ऐसे में युवराज सिंह के जीवन में कई बार अफेयर के किस्से आम रहे, जिसमें उनका नाम लंबे समय तक एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ जुड़ा। साथ ही युवराज सिंह के दीपिका पादुकोण के साथ भी अफेयर चर्चा में रहा, लेकिन आखिर में 2016 में युवराज ने एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी की।

लम्बे समय तक चले अफेयर के बाद टूटा कोच रवि शास्त्री समेत इन दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का दिल 3

इरफान पठान

जब क्रिकेटर्स में हैंडसम बॉय की बात की जाए तो स्टार गेंदबाज रहे इरफान पठान को भी नहीं भुलाया जा सकता। इरफान पठान का करियर जब परवान पर था तो उनका भी शिवांगी नाम की लड़की के साथ 10 सालों तक अफेयर चला। लेकिन अचानक से ही साल 2003 में शुरू हुआ, लेकिन 2012 तक इस अफेयर में दूरियां बढ़ गयी और इरफान का शिवांगी के साथ नाता टूट गया। इरफान ने इसके बाद 2016 में सफा बेग से निकाह कर लिया।

लम्बे समय तक चले अफेयर के बाद टूटा कोच रवि शास्त्री समेत इन दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का दिल 4

वीडियो ऑफ द डे

https://youtu.be/Ks_Kgyz9M3w

जहीर खान

भारतीय क्रिकेट के शानदार गेंदबाज रहे जहीर खान भी लड़कियों से अफेयर करने के मामलें में पीछे नहीं रहे। जहीर खान का एक्ट्रेस ईशा शरवानी के साथ करीब 8 साल तक अफेयर चला और 2011 के विश्वकप के बाद तो दोनों की सगाई की खबरें भी आने लगी, लेकिन दोनों के बीच ब्रेक अफ हो गया और जहीर खान ने इसी साल आईपीएल के दौरान सागरिका घाटगे के साथ सगाई कर ली है।

लम्बे समय तक चले अफेयर के बाद टूटा कोच रवि शास्त्री समेत इन दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का दिल 5

रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री का भी उनके युवा समय में अफेयर के किस्से सामने आए थे। रवि शास्त्री का उनके जमाने की एक्ट्रेस अमृता सिंह के सा नाम जुड़ा रहा। दोनों के बीच लंबे समय तक अफेयर चला जिसके बाद रवि शास्त्री और अमृता सिंह के बीच ब्रेक अप हो गया। अमृता सिंह ने जहां सैफ अली खान से शादी कर ली, वहीं रवि शास्त्री ने रितु नाम की लड़की के साथ शादी कर ली।

लम्बे समय तक चले अफेयर के बाद टूटा कोच रवि शास्त्री समेत इन दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का दिल 6