दुनिया का एकलौता विदेशी खिलाड़ी जिसे भारत आने के लिए नहीं पड़ता है वीजा की जरूरत 1

इस बात से तो आप सभी वाकिफ होंगे कि किसी भी देश के नागरिक को विदेश जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। हां, यदि भारतीय खिलाड़ी किसी भी देश में जाते हैं, तो उन्हें वीज़ा लगवाना ही पड़ता है। इसी तरह कोई विदेशी खिलाड़ी जब भारत आता है तो उसे वीजा लगवाना होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में जिसे भारत आने के लिए वीज़ा की जरूरत नहीं पड़ती…

इस श्रीलंकाई खिलाड़ी को भारत आने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत

दुनिया का एकलौता विदेशी खिलाड़ी जिसे भारत आने के लिए नहीं पड़ता है वीजा की जरूरत 2

Advertisment
Advertisment

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन हैं। अब आप सोच रहे होंगे, कि भला ऐसा कौन-सा तीर मारा मुरलीधरन ने जो उसे भारत आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं  पड़ती।

मुथैया मुरलीधरन को भारत सरकार की ओर से ऐसी सुविधा दी गई है कि मुथैया मुरलीधरन को भारत आने के लिए कभी वीजा की आवश्यकता नहीं होती। आपको बता दें, मुथैया मुरलीधरन भारत के प्रवासी नागरिक हैं और इसीलिए उन्हें वीजा नहीं लेना पड़ता।

भारत के मूल निवासी हैं मुथैया मुरलीधरन

दुनिया का एकलौता विदेशी खिलाड़ी जिसे भारत आने के लिए नहीं पड़ता है वीजा की जरूरत 3

मुथैया मुरलीधरन का परिवार मूल रूप से भारत का रहने वाला है। जी हां, इसी के साथ मुरलीधरन ने भारत में ही शादी की थी। आपको बता दें, मुरलीधरन श्रीलंका क्रिकेट टीम की ओर से खेलते रहे हैं। इन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट और वनडे क्रिकेट में 534 विकेट हासिल किए हैं।

Advertisment
Advertisment

हालांकि मुरलीधरन, श्रीलंका क्रिकेट टीम से संन्यास ले चुके हैं और उनकी उम्र 47 वर्ष है। मुथैया मुरलीधरन ने अपना अंतरराष्ट्रीय अंतिम वनडे मैच 2 अप्रैल 2011 को, अंतिम टेस्ट मैच 2010 में और अंतिम टी-20 मैच 31 अक्टूबर 2010 को खेला था।

मुथैया मुरलीधरन पर बन रही है बायोपिक

दुनिया का एकलौता विदेशी खिलाड़ी जिसे भारत आने के लिए नहीं पड़ता है वीजा की जरूरत 4

टॉलीवुड में मुरलीधरन की जिंदगी पर बायोपिक फिल्म बन रही है। वैसे तो बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का क्रेज है, लेकिन यह पहली बार होगा जब किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी की जिंदगी पर बायोपिक देखने को मिलेगी। इस फिल्म का नाम 800 रखा गया है और इस फिल्म में सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या आदि के किरदार भी नजर आएंगे।