पुराने चयनकर्ता करते रहे नजरअंदाज नये चयनकर्ता इन 5 युवा खिलाड़ियों को दे सकते हैं डेब्यू का मौका 1

भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नई चयन समिति की घोषणा की है। इसमें पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की छुट्टी करते हुए मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी को सुनील जोशी के कंधों पर सौंपा गया है। पूर्व स्पिन गेंदबाज सुनील जोशी की टीम में हरविंदर सिंह को भी मौका दिया गया है।

नई चयन समिति इन 5 खिलाड़ियों को दे सकती है मौका

4 मार्च को बीसीसीआई की सलाहकार समिति ने सुनील जोशी के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अंतिम मुहर लगायी। जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम का चयन इनकी अध्यक्षता में होगा। जिस तरह से पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के कार्यकाल में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला।

Advertisment
Advertisment

पुराने चयनकर्ता करते रहे नजरअंदाज नये चयनकर्ता इन 5 युवा खिलाड़ियों को दे सकते हैं डेब्यू का मौका 2

कुछ उसी तरह से सुनील जोशी के कार्यकाल में भी ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जिनको मौका मिल सकता है। तो आपको बताते हैं भारतीय क्रिकेट के वो 5 युवा सितारें जिनको इस नई चयन समिति के कार्यकाल में मिल सकता है डेब्यू का मौका…

यशस्वी जायसवाल

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हाल ही में संपन्न हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में कई खिलाड़ियों ने छाप छोड़ी। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक के रहे यशस्वी जायसवाल ने तो सबसे ज्यादा प्रभावित किया। यशस्वी जायसवाल ने अंडर-19 विश्व कप ही नहीं बल्कि उसके पहले से ही अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित कर रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल

Advertisment
Advertisment

मुंबई की टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरे शतक के साथ ही और भी कई अच्छी पारियां खेलने वाले यशस्वी को भारतीय क्रिकेट के भविष्य का सितारा माना जा रहा है। जिस तरह का प्रदर्शन यशस्वी जायसवाल करते आ रहे हैं उसे देखते हुए तो उन्हें भारत की नई चयन समिति भारत के लिए जल्द ही खेलने का मौका दे सकती है।