इंडियन प्रीमियर लीग का ऑक्श हो गया है जिसमें सभी टीमों की तस्वीरें पूरी तरह से बदल गई है। कई टीमों ने तो पूरी तरह से नए चेहरों पर भरोसा किया है तो कई टीमों ने अपने पुरान खिलाड़ियों पर ही उम्मीदें दिखायी हैं। इन सबके बीच इस ऑक्श में एक ऐसी चीज सामनें आयी है। जिसमें कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो लंबे समय के बाद एक बार फिर से अपने सबसे पहली टीम में लौट आए हैं।
तो आपको हम बताते हैं ऐसे ही प्रमुख खिलाड़ी जो एक बार फिर से अपनी सबसे पहली और शुरूआती टीम में ही लौट आए हैं……
गौतम गंभीर
दिल्ली के गौतम गंभीर को आईपीएल के अब तक के इतिहास के सबसे शानदार बल्लेबाजों के साथ ही सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। गौतम गंभीर ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए की। लेकिन 2011 के सीजन में वो केकेआर का हिस्सा बन गए। केकेआर के साथ इतने साल गुजारने के बाद गौतम गंभीर फिर से अपनी पुरानी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स में लौट आए हैं।
मुरली विजय
तमिलनाडू के मुरली विजय इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। इसके बाद वो इस टीम के लिए अपना दमखम दिखाते रहे और कुछ सालों पहले वो चेन्नई सुपर किंग्स से किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेलने लगे। लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब का साथ छूटने पर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से मुरली विजय का दामन थाम लिया।
युवराज सिंह
पंजाब के युवराज सिंह आईपीएल के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के आइकन खिलाड़ी के तौर पर चुने गए थे। पंजाब का साथ 2011 में छूटने के बाद कई फ्रेंचाइजी के साथ खेल चुके युवराज सिंह की लंबे समय बाद एक बार फिर से घर वापसी हो गई है। युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने एक बार फिर से अपने खेमें में शामिल कर लिया है।
जेपी डूमिनि
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज जीन पॉल डूमिनी आईपीएल में जब से शामिल हुए तब वो पहली बार मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस से धमाल करने के बाद डूमिनी को डेक्कन चार्जर्स की टीम ने खरीद लिया। इसके बाद कुछ और टीमों के साथ खेल चुके डूमिनी को आखिर एक बार फिर से मुंबई ने अपने खेमे में जगह दे दी है।
ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलियाई के ग्लेन मैक्सवेल को इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने चुना था। दिल्ली के लिए खेलने के बाद मैक्सवैल मुंबई का हिस्सा भी रहे हैं और किंग्स इलेवन पंजाब के साथ हो गए। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कुछ साल खेलने के बाद मैक्सवेल को एक बार फिर से दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। मतलब वो एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम में लौट आए हैं।