धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें पिछले कुछ महीनों में काफी प्रबल रही हैं। एमएस धोनी पिछले साल खेले गए विश्व कप के बाद से अब तक मैदान में भारत के लिए खेलने के लिए नहीं उतरे हैं। विश्व कप के बाद से कोई मैच ना खेल पाने के कारण महेन्द्र सिंह धोनी के करियर को अब दबी आवाज में खत्म भी माना जा रहा है।

महेन्द्र सिंह धोनी के करियर को लेकर हो रही हैं चर्चाएं

महेन्द्र सिंह धोनी के करियर को लेकर पिछले कुछ समय से अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है जिसमें कई लोग ये कहते नजर आते हैं कि धोनी का करियर अब खत्म हो चुका है, तो कई लोग ये कहते हैं कि धोनी में अभी भी काफी क्रिकेट बची है।

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी

भारत को नायाब उपलब्धियां दिलाने वाले कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी आने वाले वक्त में भारत के लिए खेलेंगे या उनका करियर यहीं से खत्म हो गया है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी का बड़ा बयान धोनी को लेकर आया है।

अनिरूद्ध चौधरी ने कहा, धोनी को हैं क्रिकेट के खेल की गहरी समझ

बीसीसीआई के बड़े प्रशासक रह चुके पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने एमएस धोनी का समर्थन किया है और साफ कहा है कि अभी भी धोनी में काफी क्रिकेट बची है और वो भारत के लिए बहुत कुछ दे सकते हैं।

बीसीसीआई के इस पूर्व दिग्गज अधिकारी ने कहा- मेरे हाथ में होता तो धोनी की हो गयी होती टीम इंडिया में वापसी 1

Advertisment
Advertisment

स्कूली बच्चों के साथ ऑनलाइन शो में रूबरू हुए अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि “मैंने धोनी को बहुत करीब से देखा है। धोनी फिट हैं, वे भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं और खेल को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। फील्डिंग के दौरान खिलाड़ी कितना अलर्ट है। इसे जांचने के लिए लिए धोनी उसे दायीं ओर और बायीं ओर जाने के लिए अक्सर ही कहते नजर आते हैं।”

आईपीएल प्रदान करता है घरेलू क्रिकेटरों का बड़ा मंच

इसके बाद अनिरूद्ध चौधरी ने आईपीएल को घरेलू क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ा मंच करार दिया और कहा कि “आईपीएल केवल राजस्व के लिए नहीं है बल्कि घरेलू क्रिकेटरों को प्लेटफॉर्म देने के लिए भी जरूरी है। आईपीएल का 13वां संस्करण 29 मार्च को शुरू होना था लेकिन कोविड-19 की महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इस सीजन का आईपीएल टी20 विश्व कप पर निर्भर करता है।”

बीसीसीआई के इस पूर्व दिग्गज अधिकारी ने कहा- मेरे हाथ में होता तो धोनी की हो गयी होती टीम इंडिया में वापसी 2