धोनी

अपने डेब्यू के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार अपने आप में सुधार किया और भारतीय क्रिकेट में 16 साल तक एक अहम योगदान दिया है. हालांकि अब वर्तमान में लोग उनके संन्यास को लेकर कई तरह की चर्चाएँ करते हैं. कुछ लोगो का मानना है कि अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए. हालांकि कुछ लोगो को लगता है कि उनमे अभी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बची है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वकार युनुस ने महेंद्र सिंह धोनी को एक चैंपियन खिलाड़ी बताया है.

धोनी वर्ल्ड चैंपियन

पाकिस्तान

Advertisment
Advertisment

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व गेंदबाजी कोच वकार युनुस ने ग्लो फैंस चैट शो के दौरान ट्विटर पर कहा, “टीम इंडिया में जो सुधार और जीत का आत्मविश्वास पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शुरू किया था उसे धोनी बखूबी आगे लेकर गए. वो वर्ल्ड चैंपियन हैं उन्होंने अपने देश को दो -दो विश्वकप जिताए, उन्होने अपने और देश के लिए काफी शानदार काम किया है.”

धोनी ने बदली भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

इस पाकिस्तानी ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी ने बदली भारतीय क्रिकेट की तक़दीर, वह वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी 1

जहां एक तरफ वकार भारतीय क्रिकेट में बदलाव के किये सौरव गांगुली को काफी जिम्मेदार मानते हैं वहीं उनका मानना है कि बतौर कप्तान धोनी ने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल कर रख दी.

वकार ने कहा, “धोनी ने जिस तरह से टीम इंडिया के लिए कप्तानी की है उसे बताने के लिए शब्द नहीं है. वो बहुत ही महान कप्तान है. इतना ही नहीं वो एक अच्छा क्रिकेटर होने के साथ-साथ शानदार इंसान भी है. इतने छोटे शहर ( रांची ) से निकलकर आना और देश के लिए इतने बड़े पैमाने पर नाम कमाना काफी प्रशंसनीय है.”

Advertisment
Advertisment

शानदार रहा है महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर

क्या अब महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट? आशीष नेहरा ने दिया जवाब 1

महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ 23 दिसंबर 2004 को अपना डेब्यू किया था. वह भारत के लिए टेस्ट में 90 मैच, वनडे में 350 मैच व टी-20 में 98 मैच खेल चुके हैं. धोनी ने 90 टेस्ट मैच में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाये हैं.

वही 350 वनडे में 50.6 की औसत से 10773 रन बनाये हैं. वही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी ने 37.60 की औसत से 1617 रन बनाये हुए हैं. धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2011 का वनडे विश्व कप और 2007 का टी-20 विश्व कप जीता था.

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul