SAvIND: भारत-अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दुसरे टी-20 में दाँव पर लगे है ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोहली के पास है इतिहास रचने का विराट मौका 1

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में बेहद ही शानदार फार्म में चल रही है।हो चुके पहले टी20 मैच में जिस तरीके से टीम इण्डिया का प्रदर्शन रहा है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दूसरे टी20 मैच में भी मेजबान साउथ अफ्रीका को हराते हुए आसानी से 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगी।

आपको बता दे, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाले दूसरा टी-20 मुकाबला 21 फरवरी को सेंचुरियन के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में हमें कुछ ऐसे रिकाॅर्ड दोनों ही टीमों की तरफ से देखने को मिल सकते हैं,जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएंगे।

Advertisment
Advertisment

आईये जानते हैं उन रिकाॅर्डों के बारे में,जो दूसरे टी-20 मैच के दौरान बन सकते हैं। 

18 रन बनाते ही कोहली बना देगे ये रिकाॅर्ड

SAvIND: भारत-अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दुसरे टी-20 में दाँव पर लगे है ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोहली के पास है इतिहास रचने का विराट मौका 2

 

Advertisment
Advertisment

आपको बता दे, अब तक विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 56 मैचों की 52 पारियों में कुल 1982 रन बना चुके हैं। अगर विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 के दूसरे मैच के दौरान महज 18 रन बना लेते है, तो वो अपनी टी20 में 2000 रन पूरा कर लेंगे। इसके साथ वही वे पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा विश्व के क्रिकेट जगत के  तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

गौरतबल है कि पहले नंबर पर मार्टिन गुप्टिल टी20 क्रिकेट में 2188 रन बनाकर और दूसरे नंबर पर ब्रैंडन मैकुलम  2140 रन बनाकर मौजूद है। ऐसे में अब कोहली के बाद एक सुनहरा रिकाॅर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।

रोहित के नाम मौजूद हो सकता ये असाधारण रिकाॅर्ड

SAvIND: भारत-अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दुसरे टी-20 में दाँव पर लगे है ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोहली के पास है इतिहास रचने का विराट मौका 3

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी रिकाॅर्डो के मामले में किसी भी तरह से पीछे नहीं है। रोहित ने अब तक टी20 क्रिकेट में 72 मैच खेलकर 69 छक्के लगा चुके हैं। वहीं पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम 73 छक्का और युवराज सिंह के नाम 74 छक्को का रिकाॅर्ड दर्ज है।

इसके अलावा इस लिस्ट में सबसे आगे काॅलिन मुनरो मौजूद है,जिनके नाम 76 छक्का है। ऐसे में अगर 8 छक्के अगले मैच के दौरान लगा लेते हैं,तो वे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

2 कैच पकड़ते ही धोनी रचेंगे इतिहास

SAvIND: भारत-अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दुसरे टी-20 में दाँव पर लगे है ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोहली के पास है इतिहास रचने का विराट मौका 4

महेन्द्र सिंह धोनी के नाम अभी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 कैच दर्ज हो चुके हैं। अब वो अपने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कैचों का पचासा पूरे करने से केवल 2 कैच दूर हैं और जोहान्सबर्ग में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में धोनी तीन कैच पकड़ने के साथ ही अपने कैचों की संख्या को 50 तक पहुंचा देंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बनने का गौरव हासिल कर लेंगे।

महेन्द्र सिंह धोनी ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 85 मैच खेल लिए हैं। इसमें धोनी ने 76 शिकार किए हैं। धोनी विश्व इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं। धोनी ने जहां 48 कैच लिए हैं, तो वहीं 29 स्टंपिंग की है। धोनी के बाद पाकिस्तान के कामरान अकमल के नाम दूसरे सबसे ज्यादा 60 शिकार हैं।