Three Indian players who will be seen playing for the last time in IPL 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए सभी 8 टीमों ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। इसमें नए खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। हालांकि, आईपीएल 2022 (IPL 2022) कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के लिए आखिरी आईपीएल भी साबित हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं, उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

सुरेश रैना (Suresh Raina)

IPL 2022 Suresh Raina

Advertisment
Advertisment

चेन्नई सुपर किंग्स के चिन्ना थाला यानि सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता है। उनको मिस्टर आईपीएल कहने की वजह यह है कि उनका नाम काफी समय तक आईपीएल के लीडिंग स्कोरर में शामिल था लेकिन आईपीएल 2019 के बाद से मानो ऐसा लग रहा है कि रैना के बल्ले को जंग लग गया है। साल 2020 का सीजन को किसी निजी कारणों की वजह से नहीं खेल पाए थे लेकिन साल 2021 के सीजन में वो आईपीएल की 11 परियों में मात्र 160 रन ही बना पाए थे।

शायद यही कारण है कि उनके फॉर्म को देखते हुए, सीएसके ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। इसके साथ ही उनकी उम्र 35 साल की भी हो चुकी है। ऐसे में इस सीजन में सीएसके या फिर कोई और टीम उन्हें आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में खरीदती भी है तो यह उनका आखिरी आईपीएल साबित हो सकता है।

रोबिन उथप्पा (Robin Uthappa)

robin uthappa ipl 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए सीएसके ने रोबिन उथप्पा को रिटेन नहीं किया है। उथप्पा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं। वो लंबे समय तक केकेआर का हिस्सा थे। साथ ही वो राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, आईपीएल 2021 में वो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा था लेकिन पिछले सीजन में उन्हें 4 मैच ही खेलने को मिले और इस दौरान उन्होंने 28.75 की एवरेज से 115 रन बनाए।

Advertisment
Advertisment

इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन का ही था। मतलब पिछला सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। उनकी उम्र भी अब 36 साल की हो चुकी है। ऐसे अगर कोई आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन (Mega Auction)  में उन्हें खरीद भी लेती है तो यह उनका आखिरी आईपीएल भी हो सकता है।

दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik)

dinesh kartik ipl 2022

केकेआर ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन के लिए सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती को रिटेन किया है जबकि उन्होंने पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने आईपीएल 2021 (IPL 2021) में बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया। पिछले सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 22.30 की औसत और 131.17 की स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए थे जिसमें एक भी शतक या अर्धशतक नहीं था।

इसके साथ ही दिनेश कार्तिक काफी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से भी बाहर चल रहे हैं। साथ ही उनकी उम्र भी अब 36 साल की हो चुकी है। खराब फॉर्म के साथ वो उम्र दराज खिलाड़ी बन चुके हैं। अगर आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन (Mega Auction)  में कोई टीम उन्हें अपने साथ जोड़ती भी है तो यह उनका आखिरी आईपीएल साबित हो सकता है।