IPL 2022- चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मुंबई इंडियंस की हार के प्रमुख 3 कारण, ये दो खिलाड़ी सबसे ज्यादा जिम्मेदार 1

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में सांसे रोक देने वाले मैच का काफी दिनों से इंतजार था, जो आखिरकार गुरुवार को आ ही गया। गुरुवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में जबरदस्त रोमांच नजर आया, जहां अंतिम गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी अपने नाम की।

मुंबई इंडियंस की हार के 3 कारण

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का खराब खेल जारी रहा। मुंबई इंडियंस की टीम को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी और सीएसके ने अंतिम गेंद पर 3 विकेट से हरा दिया।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मुंबई इंडियंस की हार के प्रमुख 3 कारण, ये दो खिलाड़ी सबसे ज्यादा जिम्मेदार 2

मुंबई इंडियंस की इस सीजन में अब लगातार 7 मैचों में ये 7वीं हार हो चुकी है। इसके साथ ही अब मुंबई इंडियंस के प्ले ऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम हो गई है। इस मैच में आपको बताते हैं मुंबई की हार के 3 प्रमुख कारण

रोहित शर्मा का एक बार फिर से फ्लॉप शो

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने काफी निराश किया है। हिटमैन रोहित शर्मा इस सीजन लगातार नाकाम होते जा रहे हैं, जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी शर्मनाक प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा इस मैच में खाता तक नहीं खोल सके।

IPL 2022- चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मुंबई इंडियंस की हार के प्रमुख 3 कारण, ये दो खिलाड़ी सबसे ज्यादा जिम्मेदार 3

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा और वो पारी की दूसरी ही गेंद पर मुकेश चौधरी का शिकार बने। रोहित शर्मा का एक बार फिर से गैरजिम्मेदाराना प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की हार का क बड़ा कारण रहा।