कौन हैं मेजर रविप्रकाश जिनकी मदद के लिए एक साथ सहवाग और गंभीर ने छेड़ी मुहिम 1

1971 में हुए इंडो-पाक वार में एक जांबाज जवान अदम्य साहस और शौर्य के साथ पाकिस्तानी तोपों के सामने अपना फौलादी सीना ताने खड़ा था। लेकिन वक्त ने ऐसी करवट बदली की आज चलने और बिस्तर से भी उठने को मोहताज है। जितनी जमा पूंजी थी वो सब इलाज में पहले ही खर्च हो गई। अब न ही सरकारी मदद मिल रही है और न ही इतनी पूंजी हैं कि आगे का इलाज करवा सके। इसी को लेकर परिवारजनों ने मदद की गुहार लगाई है।

सोशल मीडिया में बेहद सक्रिय रहने वाले पूर्व धुरांधर भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सैनिक की मदद के लिए एक ट्वीट कर लोगों को मदद करने की अपील की। सहवाग के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

सहवाग ने की मदद की अपील

कौन हैं मेजर रविप्रकाश जिनकी मदद के लिए एक साथ सहवाग और गंभीर ने छेड़ी मुहिम 2

खेल के मैदान में सबका दिल जीतने वाले क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सामाजिक जीवन में भी अपने कई प्रयासों ने सभी का दिल जीत चुके हैं। 1971 युद्ध के हीरों रवि प्रकाश नय्यर को लेकर सहवाग ने ट्वीट किया। उनके ट्वीट करने का अभिप्राय इस महान सैनिक की मदद करना है। सहवागन  ने अपने ट्वीट पर लिखा,

1971 युद्ध के हीरो मेजर रविप्रकाश नय्यर रीढ़ में चोट के कारण पिछले सात सालों से बि्स्तर पर हैं। उन्हें इंडियन स्पाइनल इंजरीर सेंटर वसंतकुंज दिल्ली में भर्ती कराया गया। वो अपने इलाज के लिए पैसा जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि जितनी जमा पूंजी थी वो पहले ही खर्च हो चुकी है।”

 

Advertisment
Advertisment

गौतम गंभीर ने भी किया ट्वीट

कौन हैं मेजर रविप्रकाश जिनकी मदद के लिए एक साथ सहवाग और गंभीर ने छेड़ी मुहिम 3

पिछले कई वर्षों से गंभीर बिमारी से जूझ रहे मेजर रवि प्रकाश नय्यर की मदद को लेकर दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी ट्वीट किया है। गंभीर ने भी लोगों से मदद की गुहार लगाई है। गंभीर की इस ट्वीट पर भी लोग सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कौन हैं रवि प्रकाश नय्यर

कौन हैं मेजर रविप्रकाश जिनकी मदद के लिए एक साथ सहवाग और गंभीर ने छेड़ी मुहिम 4

मेजर रविप्रकाश नय्यर 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल थे। आज वो 68 साल के हैं। पिछले सात सालों से रीढ़ की चोट से परेशान हैं,जिस वजह से वो चल फिर नहीं पाते हैं।

इस वजह से वो कई और बिमारियों से ग्रसित हैं। दो महीने पहले ही उन्हें दिल का दौड़ा भी पड़ चुका है। पिछले कई  वर्षों में इनके इलाज पर लगभग 80 लाख रूपये की धनराशि खर्च हो चुकी है।

नहीं मिल रही चिकित्सा सुविधा

कौन हैं मेजर रविप्रकाश जिनकी मदद के लिए एक साथ सहवाग और गंभीर ने छेड़ी मुहिम 5

मेजर रविप्रकाश को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने अपनी जिंदगी के 10 साल देश के लिए समार्पित किए। लेकिन मेडिकल कवर के योग्य नहीं है। मेडिकल कवर का फायदा उन जवानों को मिलता हैं, जिन्होंने कम से कम 20 साल तक देश सेवा की हो। इस वजह से इन्हें अयोग्य करार दिया गया।

बेटे ने की मदद गुहार

कौन हैं मेजर रविप्रकाश जिनकी मदद के लिए एक साथ सहवाग और गंभीर ने छेड़ी मुहिम 6

मेजर रविप्रकाश नय्यर के बेटे अमित नय्यर ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने पिता के इलाज के लिए सभी से योगदान करने के लिए कहा है। इसी के साथ उन्होंने बैंक एकाउंट और उससे जुड़ी जानकारी साझा की हैं।

खाता संख्या: 80808080101031452
खाता नाम: रवि प्रकाश नय्यर
आईएफएससी कोड: YESB0CMSNOC