कल का दिन ना सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के लिए बल्कि उनके फैंस के लुए भी काफी यादगार होने वाला हैं. भाई यादगार हो भी क्यों ना… कल हम सभी के पसंदीदा महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन जो ठहरा. 7, जुलाई 1981 को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी कल 38 साल के होने जा रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करीब करीब 550 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक और यादगार पारियां भी खेली हैं. एमएस धोनी के जन्मदिन के उपलक्ष में आज हम आपको उनके करियर से जुड़ी 10 सबसे यादगार पारियों को आपके साथ साझा करने आये हैं.
आइये डालते हैं, एक नजर महेंद्र सिंह धोनी की 10 सबसे यादगार पारियों पर :
10 . श्रीलंका के विरुद्ध 183*
भारत-श्रीलंका के बीच यह मुकाबला 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में एमएस धोनी ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 145 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 183 रन बनाये थे. अपनी इस अविस्मरणीय पारी में एमएस धोनी ने 15 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी जड़े थे.
यह पारी खास इसलिए भी थी, क्योंकि धोनी ने यह शतक 299 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली थी. महेंद्र सिंह धोनी को उनकी इस अद्दभुत पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड भी मिला था. इस पारी के बाद महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गये थे.
महेंद्र सिंह धोनी के वनडे करियर का यह सिर्फ 22वां वनडे मैच था और इस प्रारूप में उनका उस समय यह दूसरा शतक था. टीम इंडिया ने यह मैच 23 गेंद शेष रहगे, 6 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था.